
देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा महासंघ ने ग्रेड-पे कम करने का विरोध तेज कर दिया है। आक्रोशित इंजीनिरों ने अपर सिटी मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। चेताया कि यदि ग्रेड-पे कम किया गया तो इंजीनियर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सीएम को भेजे ज्ञापन में इंजीनियरों ने बताया कि कैबबिनेट की बैठक में इंजीनियरों का ग्रेड-पे कम करने की संस्तुति दी गई है। वेतन वसंगति समिति की रिपोर्ट पर यह संस्तुति दी गई है। जिसका डिप्लोमा इंजीनियर पुरजोर विरोध करते हैं। यदि यह फैसला वापस नहीं लिया जाता है तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। कहा कि राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मद्येनजर पूर्व राज्य सरकारों की ओर से डिप्लोमा इन्जीनियर्स को एक सम्मान जनक वेतनमान दिये गये थे, जिसकी शासन में बैठे ब्यूरोक्रेटस द्वारा गलत ब्याख्या की गई है और सरकार की छवि खराब करने के लिए इस राज्य के कर्मचारियों और अभियन्ताओं को आंदोलन में धकेलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष एसएस चौहान, महासचिव मुकेश रतूड़ी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र श्रीकोटी, सचिव आशीष यादव, अरविंद सजवाण, एके पैन्यूली, अनिल पंवार, मुकेश बहुगुणा, जगमोहन रावत, सुरेंद्र श्रीकोटी, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।

