Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महंगा हुआ ऑटो-रिक्शा का सफर, चस्पा की जा रही किराया सूची
  • देहरादून

महंगा हुआ ऑटो-रिक्शा का सफर, चस्पा की जा रही किराया सूची

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

देहरादून। ऑटो-रिक्शा में भी सफर महंगा हो गया है। ऑटो-रिक्शा संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। पहले दो किलोमीटर का किराया 50 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दिया है। इसके बाद प्रति किमी किराया भी 15 रुपये से बढ़ाकर 18 रुपये कर दिया है। नये किराया की सूची सभी ऑटो-रिक्शा में चस्पा की जा रही है। शहर में 2394 ऑटो-रिक्शा चलते हैं। सभी शहर से 25 किमी की परिधि में चलते हैं। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने एक महीने पहले यात्री वाहनों के किराया में बढ़ोत्तरी की। लेकिन ऑटो-रिक्शा संचालकों ने अभी तक किराया नहीं बढ़ाया था। अब यूनियन ने सभी संचालकों को प्राधिकरण की ओर से तय किराया के अनुसार किराया बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। किराया सूची ऑटो-रिक्शा पर चस्पा की जा रही है।

कहां कितना हो गया किराया
नये किराया के तहत घंटाघर से आईएसबीटी का किराया 150, सहस्रधारा का 276, प्रेमनगर का 186, डोईवाला का 384 रुपये हो गया है। यह किराया दून ऑटो-रिक्शा यूनियन ने एसटीए की ओर से तय किराया के अनुसार बनाया है। इसमें पहले दो किमी का 60 और इसके बाद प्रति किमी 18 रुपये है। रात दस से सुबह पांच बजे तक 50 फीसदी अतिरिक्त किराया लिया जाएगा।

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने यात्री वाहनों का किराया तय कर रखा है। यदि तय किराया से अधिक वसूलने की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। इसमें चालान के साथ परमिट के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।   -सुनील शर्मा, आरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून।

यूनियन से जुड़े सभी ऑटो-रिक्शा संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। सभी संचालकों को नये किराया की सूची ऑटो-रिक्शा पर चस्पा करने को कहा गया है। किराया सूची ऑटो-रिक्शा पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।  -पंकज अरोड़ा, अध्यक्ष, दून ऑटो-रिक्शा यूनियन।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 221 नए केस, दो मौत
Next: ग्रेड-पे कम किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे डिप्लोमा इंजीनियर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.