Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हिस्ट्रीशीटर हृदयेश की पार्षद मां ने लगाया बेटों को फंसाने का आरोप
  • नैनीताल

हिस्ट्रीशीटर हृदयेश की पार्षद मां ने लगाया बेटों को फंसाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। जिला बदर हो चुके हिस्ट्रीशीटर हृदयेश कुमार की पार्षद मां ने एक व्यक्ति की तहरीर पर बेटों को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी सिटी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। शनिवार को हिस्ट्रीशीटर हृदयेश की पार्षद मां विद्या देवी अन्य परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचीं। यहां उन्होंने एसपी सिटी हरबंस सिंह को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि मनोज गोस्वामी उर्फ मन्नू उनके बेटे हृदयेश कुमार और धीरज कुमार के साथ रंजिश रखता है। आरोप लगाया कि मन्नू की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने उनके बेटों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में जिस दिन का जिक्र किया गया है, उस दिन हृदयेश जिला बदर की कार्रवाई के कारण रुद्रपुर अपने दोस्तों के पास गया हुआ था। जबकि दूसरा बेटा धीरज घर पर था। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि की जा सकती है। आरोप लगाया कि मन्नू गोस्वामी आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें धमका रहा है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने एसपी सिटी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पार्षद रोहित जोशी, डेविड, पूर्व प्रधान महेश जोशी, मुन्नी बिष्ट, पंकज दिगारी, राकेश कोहली, सुजल सचिन, गौतम आर्या, शुभम आर्या, रोहित आर्या, यशपाल आर्या, भावना रावत, कमला देवी आदि शामिल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसून के दौरान अपने लेदर के बैग्स को ठीक रखना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स
Next: खुले में कचरा फेंकने पर फर्नीचर की दुकान पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.