Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रों ने लगाया विवि प्रशासन पर गलत मूल्यांकन का आरोप
  • देहरादून

छात्रों ने लगाया विवि प्रशासन पर गलत मूल्यांकन का आरोप

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला है। वे हाल ही में हुई सेमेस्टर परीक्षा में अधिकांश छात्रों की बैक आने से नाराज हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गलत मूल्यांकन का आरोप लगाया। शुक्रवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर सांकेतिक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने परिसर के प्राचार्य गुलशन कुमार ढींगरा का घेराव किया और कुलपति को ज्ञापन भेजा। छात्र नेताओं ने कहा कि बीते अप्रैल-मई में आयोजित की गई विषम सेमेस्टर की परीक्षा में गलत मूल्यांकन किया गया है। जिससे अधिकतर छात्र-छात्राओं की बैक लगी है तथा छात्र-छात्राएं इन अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं ने मूल्यांकन को लेकर प्रश्न चिह्न लगाए हैं। कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाए या स्पेशल बैक परीक्षा जल्द आयोजित की जाए, ताकि उनका भविष्य खराब न हो। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि छात्र हित में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। मौके पर शिवम प्रजापति, संदीप कुमार, अनीश पांडेय, सागर कुमार, मानसी जाटव, आशीष राणाकोटि, अनिरुद्ध शर्मा, दीपक कुमार, साक्षी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैमसंग इंडिया के चेयरमैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, ग्राहक की शिकायत पर कार्रवाई
Next: मामूली विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.