Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • धीमी कार्य प्रगति पर पौड़ी डीएम ने लगाई फटकार
  • पौड़ी

धीमी कार्य प्रगति पर पौड़ी डीएम ने लगाई फटकार

RNS INDIA NEWS 05/08/2022
rns featured image new

पौड़ी। जल जीवन मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यो की प्रगति को लेकर डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल संस्थान, जल निगम व स्वजल के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में तेजी लाने व जिन कार्यों की सर्वे होनी है उनका जल्द सर्वे करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने कहा कि जिन कार्यों का दो बार टेंडर हुआ है उसकी रिपोर्ट 16 अगस्त तक दें। कहा कि 2024 तक सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे लक्ष्य को हासिल करने के लिए समय पर कार्य पूरा करे। बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में 2723 डीपीआर तैयार किए जाने के लक्ष्य के सापेक्ष 2533 डीपीआर तैयार कर ली गई है जबकि 190 डीपीआर बनाया जाना शेष है। तैयार डीपीआर में से 2276 डीपीआर सेंशन हो चुकी है । सेंशन डीपीआर में से 2018 कार्यो के टेंडर स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यो में 1588 कार्य पूरे कर लिए गए है। 339 पर कार्य जारी है जबकि 91 पर अभी कार्य शुरू नही हो पाया है। पांच करोड़ से अधिक की 18 डीपीआर में से 16 डीपीआर के टेंडर जारी होने के बाद 11 पर कार्य प्रगति पर है। बैठक में सीडीओ अपूर्वा पांडे, अधीक्षण अभियंता जल निगम संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान संजय सैनी, अधिशासी अभियंता जल निगम पौड़ी पीसी गौतम आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की जरूरत
Next: नरेंद्रनगर बाजार क्षेत्रवासियों के लिए उत्पाती बंदर व लावारिस पशु बन रहे परेशानी का सबब

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.