Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन 2025 के अन्तर्गत पुलिस के जवानों व सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों को नशा ना करने का संकल्प लेने की ली प्रेरणा
  • अल्मोड़ा

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन 2025 के अन्तर्गत पुलिस के जवानों व सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों को नशा ना करने का संकल्प लेने की ली प्रेरणा

RNS INDIA NEWS 05/08/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन 2025 को साकार करने के लिये प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा विश्वव्यापी संस्था अल्कोहल एनोनिमस/ नारकोटिक्स एनोनिमस संस्था के सहयोग से जनपद अल्मोड़ा में वृहद स्तर पर नशा मुक्ति का सेमिनार /काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सेना के जवान/पुलिस जवान/ स्कूली छात्र-छात्राओं/जनपद के समस्त विभागों/जन सामान्य/व्यापार मण्डल सहित समस्त वर्गों/ युवाओं को नशे से दूर रहकर खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा दी जायेगी।

इसी क्रम में अल्मोड़ा पुलिस लाईन सभागार में पुलिस के अधिकारियों व जवानों को SSP ALMORA ने नशे के विरुद्ध जागरुक करते हुए कहा कि नशा करने से पहले हमें अपने परिवार तस्वीर को अपनी आँखों के सामने लाकर सोचना चाहिए कि जो मै यह कदम उठा रहा हूँ, क्या मेरा परिवार व मेरे बच्चें मेरे नशा करने की आदत से खुश है, अगर नही तो फिर यह नशा करना ही क्यों है, जिससे हँसता,खेलता परिवार अस्त- व्यस्त हो जाय । एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी जवानों नशा ना करने के लिए प्रेरित किया गया।

एल्कोहलिक ड्रग्स एनोनीमस संस्थान के अनुभवी सदस्यों द्वारा नशे के विरुद्ध जागरुक करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के नाश का कारण है, वे पूर्व स्वंय नशे के शिकार थे, परन्तु अब नशे से दूर रहकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, समाज को नशे की बुराई से दूर रहने हेतु जागरुक कर रहे हैं।
विकाश भवन सभागार में जिलाधिकारी कार्यालय/विकाश भवन अल्मोड़ा के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को एल्कोहॉलिक ड्रग्स एनोनीमस संस्थान के अनुभवी सदस्यों द्वारा नशे के विरुद्ध जागरुक करते हुए बताया कि किसी भी परिवार को तबाह करने के लिए उस परिवार मे एक नशा करने वाला व्यक्ति ही काफी है, जो पूरे परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा देता हैं । सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने परिवार को खुश रखने के उपाय ढूंढने चाहिए ना कि दुखी करने के। विकाश भवन में उपस्थित सभी लोगों को नशा ना करने के लिए प्रेरित किया गया ।

नशा उन्मूलन जन- जागरुकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाईन अल्मोड़ा व विकास भवन सभागार में कैलाश नाथ तिवारी डीडीओ अल्मोड़ा, विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा, लेखाकार विरेन्द्र सिंह बिष्ट, आयुर्वेदिक डा0 अजीत तिवारी, जितेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा,वरि0 उ0नि0 सतीश कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा, प्रधान लिपिक पुष्पा भट्ट, मंजू भण्डारी आंकिक, उ0नि0 सपु0 अयूब अली, उ0नि0 स0पु0 हर्ष सिंह नेगी, उ0नि0 वि0श्रे0 दामोदर कापड़ी, व अन्य पुलिस/जिला प्रशासन के अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंटर की मरम्मत को लेकर मैकेनिक और कैंटर स्वामी के बीच मारपीट
Next: नहर किनारे रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिलाने की मांग को लेकर तहसील पर करेंगे उपवास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.