Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला की जमीन फर्जीवाड़े से बेचने के आरोप में केस दर्ज
  • देहरादून

महिला की जमीन फर्जीवाड़े से बेचने के आरोप में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/08/2022
rns featured image new

देहरादून। दिल्ली की महिला की प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित जमीन को फर्जीवाड़े से बेचने की कोशिश और विवाद डालने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि सुनियोजित साजिश रच कर आरोपी पहले संपत्ति को विवादों में डाल रहे हैं और फिर खुद इसे औने-पौने दामों पर खरीद रहे हैं। डीजीपी को दी गई तहरीर पर शिकायतकर्ता पूजा तलवार निवासी मौर्य एंक्लेव प्रीतमपुरा दिल्ली की शिकायत मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी अमित आहूजा निवासी पौंधा विकासनगर देहरादून, एससी माथुर निवासी नारी शिल्प मंदिर मार्ग देहरादून, संजय घई निवासी होटल रमाडा चकराता रोड देहरादून, उमेश शर्मा निवासी पौंधा विकासनगर, रमेश आर्य निवासी पौंधा विकासनगर देहरादून, फूल कुमार पत्नी रमेश निवासी पौंधा विकासनगर देहरादून के खिलाफ धोखाधड़ी व षड़यंत्र रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि सर्वोदय रिट्रीट, आईएएस कॉलोनी के पास, ग्राम पौंधा में प्लॉट बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है। पूजा तलवार का कहना है कि 1997 में परवीन चंडोक से दिल्ली में उनकी मुलाकात हुई थी। परवीन चंडोक ने अपना परिचय सर्वोदय रिट्रीट के प्रतिनिधि के रूप में दिया था। इसके बाद आरोपी संजय घई से भी मुलाकात की उन्होंने संपत्ति के संबंध में आश्वासन दिया था कि सर्वोदय रिट्रीट सभी बाधाओं से मुक्त है। विश्वास कर उन्होने संपत्ति खरीदी। लॉकडाउन के दौरान प्रॉपर्टी डीलर अमित अहूजा ने इस संपत्ति खरीदने के लिए मुलाकात की। मना करने के बाद फिस से कई बार संपर्क किया और फोन भी किया। 5 जनवरी 2021 की सुबह सोसायटी के धोबी का फोन आया। उसने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व प्लॉट पर आ गए हैं और बाड़ हटाकर प्लाट में अतिक्रमण करने का प्रयास किया है। इसके बाद पता चला कि उमेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने एक संगठित भू-माफिया का गठन किया। एक दूसरे के साथ मिलीभगत और कुछ भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों ने राजस्व रिकॉर्ड, खसरा नंबर और साइट योजना में फर्जीवाड़ा किया है। बताया कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया
Next: पीसीएस मुख्य परीक्षा अगस्त में कराने का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.