Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पूर्व सीएम एनटीआर की बेटी उमा माहेश्वरी की रहस्यमय मौत, लटकता मिला शव
  • राष्ट्रीय

पूर्व सीएम एनटीआर की बेटी उमा माहेश्वरी की रहस्यमय मौत, लटकता मिला शव

RNS INDIA NEWS 02/08/2022
rns featured image new

हैदराबाद (आरएनएस)।  तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के बेटी उमा माहेश्वरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हैदराबाद में उनके मकान में ही उनका शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से वह बीमार रहती थीं और उनका इलाज चल रहा था। जानेमाने अभिनेता और राजनेता रहे एनटीआर की चार बेटियां थीं। उनमें उमा माहेश्वरी सबसे छोटी थीं।  पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और टीडीपी प्रेसिडेंट एन चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी उनकी बहन हैं।  परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक उमा माहेश्वरी के भाई एन बालाकृष्णन और अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दे दी गई है। वे विदेश में रहते हैं।
बता दें कि एनटी रामाराव के सबसे लंबे तेलुगु ऐक्टर के रूप में जाना जाता था। साल 1982 में उन्होंने पार्टी बनाई थी। पार्टी बनाने के 9 महीने बाद ही उनको सफलता मिली और आंध्र प्रदेश में उनकी सरकार बन गई। बाद में उनके ही दामाद चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी में विद्रोह कर दिया और मुख्यमंत्री की कुर्सी के साथ ही पार्टी पर भी कब्जा कर लिया। इसके कुछ दिन बाद ही 72 वर्ष की आयु में एनटी रामाराव का निधन हो गया।
एनटीआर के कुल 12 बच्चे थे। इनमें 8 बेटे और चार बेटियां शामिल हैं। उमा माहेश्वरी चारों बहनों में सबसे छोटी थीं। हाल ही में उमा माहेश्वरी की बेटी की शादी थी। उस वक्त परिवार के ज्यादातर सदस्य समारोह में शामिल हुए थे। एनटीआर के तीन बेटे अब इस दुनिया में नहीं हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कानपुर के स्कूल में बच्चों के ‘कलमा’ पढऩे पर हुआ हंगामा
Next: मंगलवार को मीट, नाई की दुकान खोले जाने पर रोष

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.