Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो बच्चों संग शक्तिनहर में कूदने जा रही महिला को रोका
  • देहरादून

दो बच्चों संग शक्तिनहर में कूदने जा रही महिला को रोका

RNS INDIA NEWS 30/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। शनिवार दोपहर में आसन बैराज के समीप शक्तिनहर के पास खड़ी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ नहर में कूदने की तैयारी में थी, तभी सूचना पर कुल्हाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से महिला को नहर में कूदने से रोक लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक महिला अपने बारह वर्षीय बेटे और आठ वर्षीय बेटी के साथ आसन बैराज में शक्तिनहर किनारे पहुंची। जहां महिला बच्चों सहित नहर में कूदने की तैयारी कर रही थी। तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी अमित कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नहर में कूदने से रोक लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह प्रगति विहार सेलाकुई की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि देहरादून में उसका मायका है और हरियाणा मूल के एक व्यक्ति से उसकी शादी हुई। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला ने बताया कि पति आये दिन घर में मारपीट व झगड़ा करता है। इससे परेशान होकर वह अपने बच्चों के साथ नहर में कूदने के लिए निकली थी। अमित कुमार ने बताया कि मायके वालों को बुलाकर और महिला को समझा बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग
Next: स्कूल हॉस्टल से लापता बच्ची को पुलिस ने किया दो घंटे में बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.