Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • बेकाबू डम्फर ने सगे भाइयों समेत तीन को रौंदा
  • मध्य प्रदेश

बेकाबू डम्फर ने सगे भाइयों समेत तीन को रौंदा

RNS INDIA NEWS 30/07/2022
rns featured image new

चित्रकूट (आरएनएस)। सडक़ हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों युवक मोटरबाइक से सुरौंधा गांव निमंत्रण में जा रहे थे। तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक समेत तीनों को रौंद दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है।
ये हादसा गुरुवार की रात मऊ थाना क्षेत्र के हटवा गांव में हुआ। बताया गया कि मोहनी गांव के भैरो रैदास (30) पुत्र बोधी अपने छोटे भाई रामप्रसाद (28) और चचेरे भाई राजू रैदास (26) पुत्र भवानीदीन के साथ मोटरबाइक से गुरुवार को देर शाम सुरौंधा गांव रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। तीनों लोग लालतारोड में एनएच- 35 हाईवे पर एक ढाबा के पास पहुंचे ही थे कि मऊ से कर्वी की ओर आ रहे तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक को ठोकर मार दी। तीनों लोग बाइक समेत डम्फर के नीचे आकर दो सौ फिट तक घिसटते चले गये।
इस बाबत मऊ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार डम्फर ने तीन बाइक सवारों को कुचला है। हादसे के बाद डम्फर छोडकर चालक भाग गया है। तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा जा रहा है। हादसे के बाद लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया। सूचना पर मऊ सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है। पुलिस ने डम्फर को कब्जे में ले लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिलीपींस में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया सामने
Next: भारतीय सेना ने महज 4 घंटे में पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेशन, 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची को सुरक्षित निकाला बाहर

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.