Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने एस एस जीना यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा छात्र-छात्राओं को ड्रग्स के प्रति किया जागरुक
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने एस एस जीना यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा छात्र-छात्राओं को ड्रग्स के प्रति किया जागरुक

RNS INDIA NEWS 27/07/2022
rns featured image new

परिसर में उगी भांग को नष्ट किया गया

 

अल्मोड़ा। मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के द्वारा स्थापित नारको कार्डिनेशन सेन्टर (NCORD) मैकेनिज्म के तहत राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार जिला स्तरीय NCORD समिति के सदस्य के रुप में अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए लगातार जन जागरुकता व नशा उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज 27 जुलाई को प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा के प्रांगण में NSS व यूनिवर्सिटी के छात्र, छात्राओं को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया कि जो व्यक्ति नशा करते हैं तो नशे पर नियंत्रण ना कर पाना उनका चुनाव नहीं बल्कि मजबूरी हो जाती है, जो धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। नशा व्यक्ति के हँसते खेलते जीवन व परिवार को तहस-नहस कर के रख देता है। इसलिये आप लोग अपने जीवन में नशा न करने की शपथ लेते हुए और अपने साथियों को भी नशा ना करने के लिए प्रेरित करें। छात्र-छात्राएं हमारे समाज को नशे के प्रति जागरुक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं को जिन्दगी को हाँ और नशे को ना कहे शपथ दिलायी गई। शपथ के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा NSS व SSJ यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं व पुलिस बल के साथ मिलकर SSJ यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा के परिसर में खाली जमीन पर उगी भांग को नष्ट किया गया। नशे के प्रति जागरुकता अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली अल्मोड़ा, एडीटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, वरि0 उ0नि0 सतीश चन्द्र कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा, चौकी प्रभारी एनटीडी बिशन लाल, चौकी प्रभारी बेस कृष्ण कुमार, डॉ डी एस धामी, कार्यक्रम अधिकारी NSS, डॉ रवींद्र नाथ पाठक, सहायक कार्यक्रम अधिकारी NSS SSJ यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा, प्रोo इला साह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण SSJ यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा, सुखविंदर सिंह, सीनियर स्वयंसेवक, वैभव गहत्यारी, सीनियर स्वयंसेवक, नंदन जरौत सहित समस्त NSS स्वयंसेवक एवं दर्जनों छात्र छात्राएं व कोतवाली अल्मोड़ा के अन्य कर्मचारी गण व एसओजी के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय
Next: सेना के जवान से 80 हजार की साइबर ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.