Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी : भूकंप के तेज झटके से दहशत, 5 दिन में 2 बार डोली धरती
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी : भूकंप के तेज झटके से दहशत, 5 दिन में 2 बार डोली धरती

RNS INDIA NEWS 24/07/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तरकाशी जनपद की धरती एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों हिल उठी। रविवार को दोपहर 12.37 मिनट पर आए भूकंप के तीव्र झटकों से उत्तरकाशी के लोग भयभीत हो उठे। लोग भय के मारे घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके काफी तीव्र थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है।जिसका केंद्र भटवाड़ी विकासखंड में स्थित जामक गांव के जंगल में कनेथ बताया जा रहा है। पांच दिनों के भीतर उत्तरकाशी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जिले में भूकंप से जान माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी के अलावा मनेरी, मातली, जोशियाड़ा, भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जबकि जिले की अन्य तहसील क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की डेप्थ (केंद्र) जमीन में 10 किलोमीटर अंदर थी। इससे पूर्व जिले में बीते 19 जुलाई रात को करीब 11.56 पर भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 2.6 बताई गई। बता दें कि भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं के लिहाज से उत्तरकाशी जनपद संवेदनशील जोन में पड़ता है। उत्तरकाशी के लोगों के जहन में आज भी वर्ष 1991 के प्रलंयकारी भूकंप की यादें ताजा हैं। जब कभी भी भूकंप आता है, उत्तरकाशी के लोग कांप उठते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत
Next: पत्नी को आगरा छोड़ने गए कर्मचारी के घर में चोरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.