Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जुमे की नमाज के लिए अवकाश घोषित करने वाले स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

जुमे की नमाज के लिए अवकाश घोषित करने वाले स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 23/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। लाइन जीवनगढ़ स्थित निजी शिक्षण संस्थान की ओर से शुक्रवार को निर्धारित समय से पहले अवकाश दिए जाने के मामले को लेकर लोगों में उबाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों के साथ ही क्षेत्रीय विधायक भी लगातार इस प्रकरण को लेकर मुखर बने हुए हैं। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन स्कूल में होने वाली प्रत्येक गतिविधि की गहन जांच कराए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्कूल संचालक की ओर से ऐसे तुगलकी फरमान कई बार जारी किए जा चुके हैं और हर बार माफीनामा देकर कार्रवाई से बच जाते हैं। कहा कि विद्यालय में प्रार्थना सभा लेकर अवकाश के दौरान तक ही प्रत्येक गतिविधि की जांच कराई जानी जरूरी है। इसके साथ हीक कक्षाओं में हो रहे शिक्षण, छात्रावास में रहने वाले छात्रों का सत्यापन, इन छात्रों की छात्रावास की गतिविधियों की जांच भी कराई जानी जरूरी है। कहा कि स्कूल संचालक पर शिक्षकों के आर्थिक शोषण का आरोप भी लगता रहता है। शिक्षकों को वेतन दिए जाने के बाद एक हिस्सा फिर उनसे वापस लिया जाता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शुक्रवार के दिन निर्धारित समय से पहले अवकाश घोषित करना स्कूल संचालक की एक समुदाय विशेष के धार्मिक क्रिया कलापों को बढ़ावा दिया जाना है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम से स्कूल की हर गतिविधि की गहन जांच कराए जाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन करने वालों में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रविंद्र तोमर, कपिल शर्मा, मनमोहन, प्रवेश आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक पुंडीर ने किया शीशमबाड़ा प्लांट का निरीक्षण
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 260 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.