Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश लाया जा रहा शराब का अवैध जखीरा पकड़ा
  • देहरादून

ऋषिकेश लाया जा रहा शराब का अवैध जखीरा पकड़ा

RNS INDIA NEWS 23/07/2022
rns featured image new

एक लोडर और दो कारें सीज, 8 गिरफ्तार

ऋषिकेश। मद्यनिषेध क्षेत्र तीर्थनगरी ऋषिकेश में तस्करी कर अवैध रूप से लायी जा रही 25 पेटी अंग्रेजी शराब और 432 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा है। संबंधित धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक लोडर और दो कारें सीज की हैं। शनिवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि देहरादून से ऋषिकेश आ रहे एक लोडर और एक कार में अवैध रूप से शराब की खेप लायी जा रही है। सूचना पाकर एसओजी और पुलिस ने संयुक्त रूप से तस्करों की धरपकड़ के लिए दून मार्ग पर फ्लाईओवर के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक लोडर और एक कार को रोककर तलाशी लेने पर उनसे 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान विवेक थपलियाल उर्फ सोनू निवासी लेन नंबर 1, प्रकाश विहार नेहरू कालोनी, देहरादून, चंद्रशेखर नौटियाल पुत्र माधवानंद नौटियाल निवासी शास्त्रीपुरम, आमवाला तल्ला, रायपुर, दून, बसंत साहनी पुत्र झरोकी साहनी निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून और रामकुमार पुत्र लालबाबू निवासी गली नंबर 4 गोविंद नगर, खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून के रूप में करायी। बताया कि लोडर से 20 और कार से 5 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। वहीं, 432 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने चार और लोगों को पकड़ा है, जो कच्ची शराब का जखीरा लक्जरी कार से उधमसिंह नगर से लेकर ऋषिकेश आ रहे थे। आरोपियों की पहचान मोहम्मद सैफअली पुत्र रईस अहमद निवासी ग्राम किशनपुर, जसपुर,उधमसिंह नगर, सोना सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम टुकड़िया डाम, रामनगर, जिला नैनीताल, बलजिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह और बलजीत सिंह पुत्र जंजीर सिंह निवासी ग्राम भोगपुर, जसपुर, उधमसिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस टीम में एसओजी इंचार्ज मुकेश डिमरी, उपनिरीक्षक आदित्य सैनी, कमल जोशी, नवनीत नेगी, मनोज कुमार, शीशपाल, नीरज आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पुलिस की आवभगत से कांवड़िए गदगद
Next: विधायक पुंडीर ने किया शीशमबाड़ा प्लांट का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.