Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • 22 अगस्त से शुरू होगी माँ नंदा देवी लोकजात यात्रा
  • चमोली

22 अगस्त से शुरू होगी माँ नंदा देवी लोकजात यात्रा

RNS INDIA NEWS 23/07/2022
rns featured image new

चमोली। मां नंदा की लोकजात यात्रा 22 अगस्त से शुरू होगी। शुक्रवार को सिद्घपीठ कुरुड़ मंदिर प्रांगण में महापंचायत की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसमें मां नंदा की लोकजात के सफल आयोजन पर मंथन हुआ। शुक्रवार को महापंचायत ने मां नंदा कुरुड़ मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया है। जिसमें सुखवीर सिंह रौतेला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कृपाल सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, श्याम सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, हर्षवर्धन बिष्ट को सचिव, राजेंद्र प्रसाद गौड़ को सहसचिव और विक्रम सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम प्रधान कुरुड़ रेखा देवी, पूर्व अध्यक्ष भागवत सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव फरस्वाण और मोहन सिह नेगी को संयोजक मंडल में रखा गया है। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि 22 अगस्त को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां कैलाश के लिए रवाना होंगी। तीन सितंबर को नंदा सप्तमी के दिन दशोली की डोली की बालपाटा और बधाण की डोली की बेदनी नामक स्थान में विशेष पूजाएं आयोजित होंगी। मंदिर समिति के पदाधिकारी यात्रा के रास्तों में आपदा से हुई क्षति की मरम्मत के लिए शीघ्र जिलाधिकारी से भेंट करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, अनिल बिष्ट, ल्वाणी प्रधान गजेंद्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह खत्री, मुंशी चंद्र गौड़, दिनेश प्रसाद गौड़, अशोक गौड़, प्रकाश, सुभाष, राजेंद्र प्रसाद, विजय प्रसाद, उमेश चंद्र, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौ किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार
Next: अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बंटे व्यापारी

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.