
देहरादून। देहरादून स्थित रायपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने खुद को गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि हवलदार गोपाल सिंह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रायपुर ने थाने में आकर सूचना दी कि गार्ड हवलदार गोधन सिंह निवासी मनारसा पोस्ट आफिस सुयालबडी जिला नैनीताल ने आज सुबह अपनी सर्विस राइफल से अपने पेट में गोली मार दी। गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गए, उन्हें कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

