Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम पूर्वानुमान: प्रदेश के 9 जिलों में बुधवार 20 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

मौसम पूर्वानुमान: प्रदेश के 9 जिलों में बुधवार 20 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट

RNS INDIA NEWS 19/07/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को पूरे राज्य में भारी बारिश की आशंका है। खासकर नौ जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, बुधवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिले में बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कई जगहों पर अतिवृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा बाकी जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 21 से 23 जुलाई तक भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले ज्यादा प्रभावित रहेंगे। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रेड अलर्ट से प्रभावित जिलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। गाढ़-गधेरों, नदी-नालों में पानी बढ़ेगा। भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। कुछ जगहों पर अतिवृष्टि की भी आशंका है। इसलिए अगर बहुत जरूरी नहीं है तो पर्वतीय इलाकों की यात्राएं टाल सकते हैं। या फिर बहुत सतर्क होकर यात्रा करें, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके। भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। संवदेनाशील स्थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेतन समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ठेका कर्मियों ने दिया धरना
Next: काली नदी के प्रंचड प्रवाह के बाद झूलाघाट में अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.