Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 32 किमी लम्बी मनणीमाई की लोकजात यात्रा 21 जुलाई से
  • रुद्रप्रयाग

32 किमी लम्बी मनणीमाई की लोकजात यात्रा 21 जुलाई से

RNS INDIA NEWS 19/07/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। गुरुवार से रांसी स्थित राकेश्वरी मंदिर से शुरू होने वाली 32 किमी लंबी मनणीमाई की लोकजात को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पांच दिवसीय जात यात्रा के दौरान मां मनणा में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी जिसके बाद यात्री दल वापस रांसी लौटेगा। रांसी मंदिर के पुजारी वीपी भट्ट ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी में मनणामाई की लोकजात रांसी से 32 किमी की लंबी उत्तर दिशा की ओर मनणी बुग्याल तक जाती है। इस बार लोकजात का दिन 21 जुलाई गुरुवार को तय हुआ है। पहले दिन मनणी की भोगमूर्ति के साथ स्थानीय लोग रांसी गांव से यात्रा प्रारम्भ होकर पहले पड़ाव थोली बुग्याल पहुंचेगी। 22 जुलाई से थौली से मनणी नदी को पैदल पार करते हुए अपने धाम मनणी बुग्याल पहुंचेगी। 23 जुलाई को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में मां की भोगमूर्ति को पूजा अनुष्ठान के मंदिर में स्थापित किया जाता है। भव्य पूजा-अर्चना के बाद देवी की मूर्ति को ब्रह्म कमलों तथा अन्य पुष्पों से ढका जाएगा। इसी दिन लोकजात रात्रि विश्राम के लिए वापस थौली पहुंचेगी। 24 जुलाई को यात्रा सनियारा बुग्याल पहुंचेगी। 25 जुलाई को रांसी गाँव के राकेश्वरी देवी मंदिर में लोकजात का समापन होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक खाई में गिरा, दो लोगों की मौत
Next: हाईकोर्ट अधिकारी के नाम पर ठगी का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.