Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जल संस्थान ने खोद डाली पालिका से बनी सड़क
  • हरिद्वार

जल संस्थान ने खोद डाली पालिका से बनी सड़क

RNS INDIA NEWS 19/07/2022
rns featured image new

रुड़की। जल संस्थान ने नगरपालिका से अनुमति लिए बिना ही कस्बे के वार्ड 11 में सड़क खोदकर गड्ढे कर दिए। वार्ड सभासद के प्रस्ताव पर डेढ़ माह पहले ही पालिका ने सड़क बनवाई थी। सभासद ने इसकी शिकायत नगरपालिका के ईओ से की है। शिकायत पर ईओ ने जल संस्थान को नोटिस जारी किया है। लक्सर के वार्ड 11 से विकास खटाणा सभासद हैं। मंगलवार को उन्होंने ईओ सुरेंद्र कुमार से मिलकर बताया कि पिछले दिनों उनके वार्ड में सेंट थॉमस स्कूल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ जाने वाली सड़क काफी दिनों से जर्जर थी। पिछली बार उन्होंने इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव पालिका बोर्ड की बैठक में रखा था। बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद सड़क का निर्माण कराया गया है। पिछले महीने सड़क बनकर तैयार हुई है। आरोप लगाया कि जल संस्थान ने पालिका बोर्ड से अनुमति लिए बिना ही नई सड़क को कई जगह से खोदकर गड्ढे कर दिए हैं। गड्ढों को भरा भी नहीं गया है, जिससे वहां दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। सभासद ने ईओ को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। ईओ ने बताया कि सड़क खोदने से पहले पालिका बोर्ड से अनुमति लेने के साथ ही खोदी गई सड़क की मरम्मत के लिए निर्धारित शुल्क देना होता है। परंतु जल संस्थान द्वारा पालिका बोर्ड से अनुमति लिए बिना कई जगह सड़कें खोदी जा रही है। बताया कि जल संस्थान को नोटिस जारी किया जा रहा है। अगर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के मामले के तीन में से एक आरोपी गिरफ्तार
Next: बाबू हत्याकांड में दस हजार इनामी सहित दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.