Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • लोनिवि इंजीनियरों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार
  • टिहरी

लोनिवि इंजीनियरों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 16/07/2022
rns featured image new

नई टिहरी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि टिहरी शाखा के इंजीनियरों ने लंबित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। संगठन पदाधिकारियों ने सरकार शीघ्र सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की मांग की है। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ लोनिवि के आह्वान पर लोनिवि में कार्यरत इंजीनियरों ने शुक्रवार को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार कर सरकार से मांगों के निस्तारण की मांग की। संगठन के मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद नेगी ने शासन स्तर से बीते माह अपर सहायक अभियंताओं, कनिष्ठ अपर सहायक अभियंताओं के नियम विरुद्ध हुये स्थानांतरण को रद्द करने, पीएमजीएसवाई संवर्गीय खंड जो वर्तमान समय में समाप्त कर दिये गये है, उन्हें पुनर्जीवित किये जाने,अन्य प्रदेशों की भांति ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत की गाइड लाइन अनुसार प्रदेश में लोनिवि को मुख्य कार्यदायी संस्था बनाने, लोनिवि में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स की शासन स्तर से संबधिंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ एंव सचिव लोनिवि के मध्य ग्रीवांस बैठक का आयोजन प्रत्येक तीन माह की मांग की। संगठन जिलाध्यक्ष निर्मल नेगी ने डोबरा-चांठी पुल के पीआईयू को निर्माण खंड लोनिवि टिहरी में परिवर्तित करने, बदरीनाथ पीआईयू हेतु अलग से पदों को सृजित करने, कार्यस्थल पर दुर्घटनाग्रस्त गंभीर रुप से घायल, दिव्यांग, गंभीर रुप से बीमार एंव अनुरोध के आधार पर अभियंताओं का सुगम में स्थानातरण करने सहित 21 सूत्रीय मांगों के प्रदेश सरकार से निस्तारण की मांग की। बताया 18 जुलाई को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ टिहरी से जुड़े लोग देहरादून में आयेाजित धरने में प्रतिभाग करेंगे। कार्यबहिष्कार करने वालों में नीतू चौहान, पीएस बुटोला, मोहन सिंह, नीरज नौटियाल, बृजेश अंथवाल,आनंद किशोर, उषा बिष्ट,अनूप कुमार, पूज, मंजू आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवनियुक्त डीएम ने संभाला जनपद टिहरी का कार्यभार
Next: पुलिस जवान पर लगाया मारपीट का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.