Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • साहित्यकार त्रिलोक चंद्र भट्ट स्व.रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति के सदस्य मनोनीत
  • हरिद्वार

साहित्यकार त्रिलोक चंद्र भट्ट स्व.रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति के सदस्य मनोनीत

RNS INDIA NEWS 15/07/2022
rns featured image new

हरिद्वार। वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोक चंद्र भट्ट को उत्तराखंड शासन द्वारा स्व. रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरस्कार हेतु चयन समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत गैर सरकारी सदस्यों में श्री भट्ट के अलावा न्यूज18 के चीफ एडिटर अनुपम त्रिवेदी, हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ नवीन थलेड़ी को भी समिति में सदस्य नामित किया गया है। समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार स्व. रामप्रसाद बहुगुणा की स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर तीन श्रेणियों में राज्यस्तरीय पुरस्कार दिये जाने का प्रावधान है। जिसके अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार को 2,51,000, प्रौढ़ पत्रकार को 1,51,000 और युवा पत्रकार को 1,25,000 की धनराशि और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा। राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित होने वाली इस समिति में प्रमुख सचिव, सचिव सूचना, उपाध्यक्ष तथा महानिदेशक निदेशक सूचना सदस्य हैं। त्रिलोक चंद्र भट्ट के समिति में सदस्य मनोनीत होने पर नगर के साहित्य प्रेमियों, लेखकों और पत्रकारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 जुलाई से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को अल्मोड़ा जनपद में यहाँ लग रही है कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रीकॉशन डोज
Next: भाई पर तमंचे की बट से हमले का लगाया आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.