
नैनीताल। गुरु पूर्णिमा पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में हवन भंडारे का आयोजन किया गया। कैंची धाम में सुबह नीब करौली महाराज को पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। कैची मंदिर के प्रदीप साह भयु ने बताया कि सुबह आरती भोग के बाद प्रसाद वितरण किया गया। देर शाम तक करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद पाया। मंदिर में मनीष साह द्वारा घंटी लगवाई गई। पौराणिक देवी मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस मनाकर प्रसाद वितरण किया गया। उधर, नव दुर्गा मंदिर गुरु मोक्ष धाम स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती आश्रम में रामायण पाठ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। नंदा सुनंदा कमेटी अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर 9वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

