Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित एक कंपनी में कार्यरत युवक ने एसएसपी देहरादून को एक फाइनेंस कंपनी पर ऋण देने के ऐवज में 31 हजार रुपये एडवांस के तौर पर वसूलने का आरोप लगाया है। युवक ने कहा कि कंपनी न अब उसके पैसे लौटा रही है और न ही ऋण दे रही है। कहा कि अब कैंसिलेशन के नाम पर उससे फाइनेंस कंपनी साढ़े पांच हजार रुपये मांग रही है। युवक ने एसएसपी से न्याय देने की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर थाना सेलाकुई पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की एक कंपनी में काम करने वाले परमवीर सिंह नेगी मूल निवासी रुद्रप्रयाग हाल निवासी हरिपुर सेलाकुई ने एसएसपी को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि आदित्य बिरला कैपिटल फाइनेंस कंपनी ने उसे लोन देने का प्रलोभन दिया। जिसकी ऐवज में कंपनी ने उससे विभिन्न मदों में 31 हजार 93 रुपये लिए। इसमें ऋण देने से पहले कंपनी ने पैंतालीस सौ रुपये प्रति किश्त के हिसाब से पांच किश्त ऐडवांस ले ली। लेकिन उसके बाद उसे ऋण नहीं दिया। वह फाइनेंस कंपनी के लगातार चक्कर काटते रहा। लेकिन फाइनेंस कंपनी ने उसे न तो ऋण दिया और जब उसने अपने पैसे वापस लौटाने को कहा तो तब उसके पैसे ही वापस लौटाये। आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के अधिकारी कर्मचारी अब कैंसिंलेशन के नाम पर पांच हजार पांच सौं 71 रुपये मांग रहे हैं। परमवीर सिंह नेगी ने बताया कि उसने अब तक कैंसिलेशन फीस जमा नहीं की। इस मामले में परमवीर सिंह ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए मदद करने व न्याय दिलाने की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर सेलाकुई पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि मामले की जांच एसआई एसएस राणा को सौंपी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन माह के लिए शयन मुद्रा में रहेंगे भगवान परशुराम, बोहरी मंदिर के कपाट हुए बंद
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग श्रमिक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.