Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांजा तस्कर की जमानत अर्जी खारिज
  • अल्मोड़ा
  • न्यायालय

गांजा तस्कर की जमानत अर्जी खारिज

RNS INDIA NEWS 18/09/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। गांजा तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की अदालत ने अभियुक्त विमल चौहान पुत्र विनय कुमार निवासी डकिया गुलाबो काशीपुर जिला उधम सिंह नगर की जमानत प्रार्थना पत्र खारिज की। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, पूरन सिंह कैड़ा द्वारा माननीय न्यायालय को यह बताया कि दिनांक 19 जुलाई 2020 को पुलिस कर्मी चौकी भिकियासैण क्षेत्र में गश्त में मामूर थे तो समय 12 बजकर 50 मिनट पर जैनल की तरफ से एक वाहन संख्या-यूके-18-G5368 आर्टिगा आते हुई दिखाई दी जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा हाथ का इशारा देकर चौकी तिराहे पर रोका गया और उक्त वाहन की चैकिंग की गयी तो उक्त वाहन में रखे 3 कट्टों को खोलकर देखा गया तो उनमें से घासनुमा पदार्थ बरामद हुआ जिसे सुघने पर गांजे की गंध आ रही थी। जिसका वजन करने पर पहले कट्टे से कमशः 12 किलो 450 ग्राम व दूसरे कट्टे से 17 किलों 475 ग्राम व तीसरे कट्टे से 13 किलो 265 ग्राम, कुल तीनों कट्टों का वजन 43 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। मौके पर फर्द बनाई गई वाहन को कब्जे में लेकर माल को सील किया गया और अभियुक्तों को गिरफतार कर जेल भेजा गया। अभियुक्त विमल चौहान ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने अभियुक्त विमल चौहान के जमानत न होने का घोर विरोध करते हुए माननीय न्यायालय को यह बताया कि अभियुक्त से अवैध गांजा 43 किलो 190 ग्राम वाहन संख्या-यूके-18-G5368 अर्टिगा से संयुक्त रूप से बरामद हुआ है यदि अभियुक्त विमल चौहान को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो वह दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति कर सकता है। जिस कारण अभियुक्त की जमानत का कोई औचित्य नहीं है। पत्रावली में मौजूद साक्ष्य का परिशीलन कर माननीय न्यायालय ने अभियुक्त की जमानत प्रार्थना पत्र दिनांक 18-09-2020 को खारिज की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीटेक के छात्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Next: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किए लिखित परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.