Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर आईएमए कर्मी की पत्नी से ठगी
  • देहरादून

ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर आईएमए कर्मी की पत्नी से ठगी

RNS INDIA NEWS 07/07/2022
rns featured image new

देहरादून। आईएमए में तैनात कर्मचारी की पत्नी को साइबर ठगों ने ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर एक लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर ठगों ने टास्क देकर महिला से रकम जमा करवाई। तहरीर पर गढ़ी कैंट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी को लेकर आईएमए में तैनात कर्मचारी यू चंद्रकांत कुमार ने तहरीर दी। कहा कि बीते 16 जून को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक साइट का मैसेज आया था। जिसमें घर बैठे कमाई का जिक्र था। महिला साइट पर गई और पंजीकरण करा दिया। इस दौरान कहा कि उन्हें टास्क दिए जाएंगे। टास्क में रकम खर्च करने पर पूरी रकम वापस मिलेगी। साथ में 50 फीसदी अतिरिक्त कमीशन दिया जाएगा। महिला ने पहले दिन तीन टास्क पूरे किए। इसके बाद उन्हें 40 टास्क एक साथ दिए गए। महिला ने 38 टास्क पूरे करने में 1.02 लाख रुपये खर्च कर दिए। 39वां टास्क अकेला 57 हजार का था। यहां महिला रुकी और अपनी रकम वापस मांगी। इस दौरान टास्क पूरा होने पर रकम वापस दिए जाने की बता कही गई। महिला को अहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16 वर्षीय किशोरी गर्भवती, युवक पर केस
Next: राशिफल 08 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.