Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मनी लॉन्ड्रिंग केस : निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने दाखिल की 5000 पन्नों की चार्जशीट
  • राष्ट्रीय

मनी लॉन्ड्रिंग केस : निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने दाखिल की 5000 पन्नों की चार्जशीट

RNS INDIA NEWS 07/07/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की एक विशेष अदालत में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और अन्य से जुड़े मनरेगा फंड घोटाले के संबंध में 5000 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है। दस्तावेजी सबूतों, बयानों, बैंक लेनदेन और कुछ डिजिटल सबूतों के आधार पर ईडी ने चार्जशीट में सिंघल, खनन अधिकारियों और अन्य को आरोपी बनाया है।
इस मामले में 5000 से अधिक पृष्ठों की यह पहली चार्जशीट है। चार्जशीट को मंजूर करते हुए कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय की है। झारखंड में खनन सचिव सिंघल को मामले में गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनको पद से बर्खास्त कर दिया गया था। मई में ईडी ने इस सिलसिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से पूछताछ की थी।
ईडी ने सिंघल के पिछले तीन साल के लेन-देन की जांच की थी, ताकि संदिग्ध मनी ट्रेल की जांच की जा सके। उसकी सभी संपत्तियों के दस्तावेज भी खंगाले गए।
इससे पहले सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार की चार कारें जब्त की गई थीं। सूत्र ने कहा कि लग्जरी कारों के लिए भुगतान किसी और ने किया था, जो संदिग्ध था। केंद्रीय एजेंसी द्वारा कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए। जांच के दौरान ईडी ने 19 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। मामले में सिंघल और उनके पति के बयान दर्ज किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आगरा : परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी की
Next: मध्यप्रदेश के मंत्री की चेतावनी : फिल्म ‘काली’ का विवादित पोस्टर हटाएं, वरना बैन कर देंगे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.