Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 2002 गोधरा ट्रेन आग हादसे के आरोपी रफीक हुसैन को हुई उम्र कैद
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

2002 गोधरा ट्रेन आग हादसे के आरोपी रफीक हुसैन को हुई उम्र कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
default featured image

गोधरा (आरएनएस)। गोधरा सेशन कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन के कोच में आग लगाने के आरोपी रफीक हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसपर गोधरा ट्रेन के कोच में आग लगाने का षडय़ंत्र रचने का आरोप था। आरोपी रफीक 19 साल से फरार था, लेकिन गुजरात पुलिस ने आखिरकार उसे पिछले साल 14 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। गोधरा पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के बाद एक घर में छापेमारी की गई, जहां पर उसे गिरफ्तार किया गया था। रफीक उस गुट का हिस्सा था जिस पर ट्रेन की कोच में आग लगाने का आरोप था, इस पूरे षडय़ंत्र में रफीक भी शामिल था, उसी ने भीड़ की उकसाया था, पेट्रोल और आग का ट्रेन की कोच में इंतजाम भी किया था। इस घटना में उसका नाम सामने आया तो वह तुरंत दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने बताया कि उस पर हत्या और दंगा भडक़ाने का केस चल रहा था।

रफीक को फरवरी 2021 में गोधरा से पकड़ा गया था। 27 फरवरी 2002 में साबरमती एक्सप्रेस से वापस लौट रहे 59 कार सेवकों को जिंदा जला दिया गया था। अपराधियों ने एस-6 कोच में पहले पेट्रोल छिडक़ा और उसमे आग लगा दी। इस घटना के बाद गुजरात में दंगे भडक़े थे और इससे हजारों लोगों की मौत हो गई थी। गौर करने वाली बात है कि गोधरा में सत्र न्यायाधीश एचपी मेहता ने रफीक को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। इस मामले में रफीक 35वां दोषी है, जिसे कोर्ट ने दोषी करार दिया है। मार्च 2011 में विशेष कोर्ट ने 31 आरोपियों को दोषी करार दिया था, जबकि 2018 में 2 और 019 में एक आरोपी को दोषी करार दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अचानक छुट्टी पर चले गए इंडिगो के कर्मचारी? डीजीसीए ने मांगा जवाब
Next: नेपाली नगर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसपी सिटी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.