Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नेपाली नगर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसपी सिटी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

नेपाली नगर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसपी सिटी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर इलाके के नेपाली नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में एसपी सिटी (सेट्रल) अंबरीश राहुल समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के सिर पर चोटें आई हैं। लोगों ने जेसीबी मशीन के शीशे भी तोड़ दिए।
इस मामले में डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि हमने 40 एकड़ क्षेत्र की पहचान की थी, आज अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए आए। स्थानीय लोगों ने पथराव किया। कुछ पुलिसकर्मी और एसपी सिटी घायल हुए हैं। क्षेत्र अब नियंत्रण में है। डीएम ने कहा कि जोन अतिक्रमण मुक्त होने तक अभियान जारी रहेगा।
अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध करने वालों और पुलिस के बीच पथराव का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग पुलिस पर पथराव करते दिख रहे हैं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पथराव किया। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि लोगों ने टायर चलाकर अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

तीन बार जारी किया किया जा चुका है नोटिस
दरअसल, नेपाली नगर इलाके में कई मकान अवैध तरीके से बनाए गए हैं। डीएम चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, अवैध निर्माण हटाने के लिए तीन बार नोटिस दिया गया। हम 40 एकड़ जमीन अपने कब्ज़े में लेंगे और जो भी इसमें व्यवधान डालेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। हमने पत्थरबाजी और आगजनी के मामले में दस से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2002 गोधरा ट्रेन आग हादसे के आरोपी रफीक हुसैन को हुई उम्र कैद
Next: चमत्कार या लापरवाही: अस्पताल में डॉक्टर ने गर्भ में बच्चे को बताया मृत, एम्बुलेंस में जन्मा बच्चा सुरक्षित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.