Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि में एनटीए के परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी तेज
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि में एनटीए के परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 03/07/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी(एनटीए) के परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। यदि विवि में एनटीए के मानकों के तहत स्थान मिलता है तो भविष्य में यहां नीट व जेईई सहित अन्य ऑनलाइन परीक्षाएं का केंद्र स्थापित हो जाएगा। जिससे गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं सहित पूरे गढ़वाल क्षेत्र के अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा। एनटीए की ओर से इस संबंध में विवि को पत्र भेजा गया है। जिस पर विवि स्तर से चौरास परिसर में स्थान की तलाश शुरू कर दी गई है। एनटीए की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश परीक्षा भी इस बार एनटीए द्वारा कराई जा रही हैं। परीक्षा केंद्र की दिक्कतों को देखते हुए एनटीए यहां स्थायी तौर पर परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रयासरत है। इस संदर्भ में एनटीए की महानिदेशक डॉ. विनीता जोशी ने विश्वविद्यालयों को पत्र भेजे हैं। पत्र में उन्होंने कहा है कि एनटीए को चुनिंदा उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु पूरे भारत में ऑनलाइन परीक्षण और मूल्यांकन करने का काम सौंपा है। यह परीक्षण ऑनलाइन/सीबीटी (कंप्यूटर आधारित) होगा। इसके लिए डिजीटल बुनियादी ढांचे की जरुरत है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा केंद्र के लिए न्यूनतम 6500 वर्ग फीट स्थान जरूरी है।

एनटीए ने विवि में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए स्थान उपलब्ध कराए जाने को लेकर पत्र भेजा है। इसके लिए विवि स्तर से स्थान की तलाश शुरू कर दी गई है। विवि द्वारा एनटीए को केवल स्थान उपलब्ध कराना है, जबकि परीक्षा केंद्र में संसाधन जुटाने में आने वाला सारा खर्चा एनटीए वहन करेगा। इस केंद्र का प्रयोग विवि अपने कार्यों के लिए भी कर सकेगा। विवि के चौरास परिसर में ऐसे भवन की तलाश की जा रही है। यदि विवि में परीक्षा केंद्र बन जाता है तो यह गढ़वाल क्षेत्र के छात्रों के लिए फायदेमंद होगा।   – प्रो. अनिल नौटियाल, नोडल अधिकारी, विवि संयुक्त प्रवेश परीक्षा(सीयूईटी)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूद्रनाथ में सुधार एवं विकास कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से पूरा करें: डीएम
Next: गढ़वाल विवि की कुलपति के नाम से भेजे जा रहे फर्जी मैसेज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.