Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि की कुलपति के नाम से भेजे जा रहे फर्जी मैसेज
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि की कुलपति के नाम से भेजे जा रहे फर्जी मैसेज

RNS INDIA NEWS 03/07/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के नाम से विवि कर्मियों, अधिकारी व शिक्षकों को फर्जी व्हाटसएप मैसेज भेजे जा रहे हैं। जिन तीन नंबरों से मैसेज भेजे जा रहे हैं उनमें बकायदा कुलपति की फोटो भी लगी हुई है। कुलपति के नाम से मैसेज आने की चर्चाएं विवि में शनिवार को जोरों पर रही। इस मामले में विवि के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी की ओर से कोतवाली श्रीनगर में तहरीर दे दी गई है। गढ़वाल केंद्रीय विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की मेल आईडी से भी कुछ समय पहले लोगों को फर्जी मेल भेजे जाने का मामला प्रकाश में आया था। शनिवार को कई कर्मियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों के व्हाटसएप पर कुलपति की फोटो लगे नंबरों से मैसेज आने से सभी हैरत में पड़ गए। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल कुलपति व कुलसचिव को भी दी। जिसे विवि प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में विवि ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस तरह के अनाधिकृत नंबरों से कुलपति या कुलपति कार्यालय का कोई सबंध नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि में एनटीए के परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी तेज
Next: अज्ञात बीमारी से सूअरों की हो रही मौत, सैंपल बरेली भेजा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.