Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लापता ई रिक्शा चालक की हत्या में एक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

लापता ई रिक्शा चालक की हत्या में एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/07/2022
rns featured image new

हरिद्वार। 17 जून से लापता जगजीतपुर निवासी ई रिक्शा चालक की हत्या के मामले में कनखल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना वाले दिन रोहित का 12 वर्षीय ममेरा भाई भी उसके साथ था। वह अभी भी लापता है। कनखल थाने में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जगजीतपुर निवासी रोहित कुमार ई रिक्शा चलाता था। 17 जून को रिक्शा लेकर निकला रोहित जब वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक फुटेज में कनखल शमशान घाट से मातृसदन की और जाने वाले रास्ते पर रोहित के साथ दो लोग दिखायी दिए। जिनमें से एक की पहचान आकाश पुत्र स्व.बबलू निवासी ग्राम जियापोता के रूप में हुई। आकाश को हिरासत में लेकर की गयी पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने एक अन्य साथी सागर गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता निवासी ग्राम केहड़ा लकसर के साथ मिलकर लूटपाट के इरादे से गंगा में बहकर आयी लकड़ियां ले जाने के बहाने से रोहित का रिक्शा बुक किया और उसे मातृसदन जाने वाले रास्ते पर गंगा किनारे ले गए। जहां उसने व सागर ने मिलकर अंगोछे से गला घोंटकर रोहित की हत्या कर दी और शव को गंगा में बहा दिया। इसके बाद उसका ई रिक्शा तथा मोबाईल फोन लूटकर फरार हो गए। अंकुश केे संबंध में आकश ने बताया कि उन्होंने उसे बीच में ही रिक्शा से उतार दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि आकाश की निशानदेही पर रोहित का ई रिक्शा व उसका मोबाईल फोन बरामद कर लिया गया है। आकाश के साथी सागर गुप्ता की तलाश की जा रही है। साथ ही अंकुश की खोजबीन के लिए भी पुलिस टीम को लगाया गया है। पुलिस टीम में कनखल थाना प्रभारी मुकेश सिंह चौहान, एसएसआई अभिनव शर्मा, जगजीतपुर चौकी प्रभारी एसआई खेमेंद्र गंगवार, एसआई भजराम चौहान, हेड कांस्टेबल प्रो.राजेंद्र उनियाल, कांस्टेबल बलवंत सिंह, सतेंद्र रावत, निर्मल सिंह, जयपाल, उम्मेद सिंह, बलवंत, विजयपाल, धीरज कण्डारी, संजय कण्डारी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रांडेड कंपनी की जगह नकली नमक बिकने की सूचना पर मारा छापा
Next: देवभूमि की बेटी किरन को मिला ग्लोबल इंडिया नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.