Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भवनों के नक्शे स्वीकृत नहीं होने पर ड्राफ्ट्समैन ने जताई चिंता
  • देहरादून

भवनों के नक्शे स्वीकृत नहीं होने पर ड्राफ्ट्समैन ने जताई चिंता

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
default featured image

विकासनगर। उत्तरांचल इंजीनियर्स एंड ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन पछुवादून की बैठक में पछुवादून क्षेत्र में आवासीय और व्यावसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृत कराने में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान समस्याओं के निराकरण को लेकर एमडीडीए प्रबंधन से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। उत्तरांचल इंजीनियर्स एंड ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन पछुवादून की बैठक शनिवार को नगर के एक होटल में संपन्न हुई। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य गुलशन नंदा ने कहा कि नगर क्षेत्र के पुराने मोहल्लों और बाजरों में सड़कों, गलियों की चौड़ाई मानक से कम होने के कारण इन मोहल्लों में नए भवनों के नक्शे एमडीडीए स्वीकृत नहीं कर रहा है, जिससे लोग नया निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। इन बस्तियों में कई पीढ़ियों से रहने वाले लोग भी अपनी जमीन नया निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व में पछुवादून के शहरी क्षेत्रों के लिए निर्माण संबंधी नियमों का शासनदेश लागू था, लेकिन दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का एमडीडीए में विलय होने के बाद कोई शासनादेश लागू नहीं किया गया है। इससे निर्माण के नियमों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लिहाजा जनहित को देखते हुए पुराने ही शासनादेश लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देहरादून महायोजना के लिए जोनिंग रेगुलेंशंस के अनुसार 18 मीटर चौड़े मार्ग पर आवासीय भू-उपयोग में व्यावसायिक मानचित्र स्वीकृत किए जाने का प्रावधान है। शेष दून घाटी क्षेत्र में भी यही प्रावधान लागू किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही आवासीय भू उपयोग में सुविधाजनक दुकानें स्वीकृति किए जाने का प्रावधान किया जाना जरूरी है। इस दौरान राजकुमार राठौर, विक्रम बिष्ट, दीपक नौटियाल, रजत गिरी, नीरज खन्ना, शिवानी गौतम, मौ. सालिम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सचिवालय कर्मी बताकर महिला ने सात लाख ठगे
Next: आर्य समाज की सदस्यता से तीन पूर्व पदाधिकारी 6 वर्ष को निष्कासित

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.