Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएनबी अटाल में कनेक्टिविटी नहीं होने से ग्रामीण परेशान
  • देहरादून

पीएनबी अटाल में कनेक्टिविटी नहीं होने से ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
rns featured image new

बैंक प्रबंधन से की कनेक्टिविटी में सुधार की मांग

विकासनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे अटाल गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कनेक्टिविटी की समस्या होने से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश का रुख करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बैंक की कनेक्टिविटी में सुधार की मांग बैंक प्रबंधन से की है। दुर्गम क्षेत्र अटाल गांव में करीब तीस गांवों के ग्रामीणों की सुविधा के लिए तीन दशक पूर्व पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खोली गई थी। लेकिन पिछले तीन साल से बैंक में नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण बैंक का कारोबार तो प्रभावित हो रहा है। साथ ही ग्रामीणों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस बैंक पर अटाल, सैंज, तराणू, अणू, रिशाणू, पलासू, काशक, हैडसू, चाजोई, कावा खेड़ा, उटरोड़ा, कांडोई, भरम समेत कई गांवों के ग्रामीण बैंकिंग सुविधा के लिए निर्भर है। कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई बार बिना लेन देन के ही बैरंग घर लौटना पड़ता है। बुजुर्गों का अपनी पेंशन के लिए कई दिनों तक बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं। स्थानीय ग्रामीण राय सिंह राणा, बुध सिंह चौहान, प्रवीण राणा, अमित राणा, अजय, सुमित, भोटू चौहान, चमन, विरेंद्र, साधु सिंह ने बताया कि आए दिन कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण हिमाचल प्रदेश के नेरवा, चौपाल, गुमा के बैंकों में अपने खाते खुलवाने को मजबूर हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को दूसरे प्रदेश के बैंकों में लेन देन करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने अटाल स्थित बैंक की कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने की मांग की है। उधर, शाखा प्रबंधक विवेक ने बताया कि बीएसएनएल और पीएनबी के उच्चाधिकारियों को नेटवर्क की समस्या से अवगत कराया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा स्नान करते समय लखनऊ का किशोर डूबकर लापता
Next: सचिवालय कर्मी बताकर महिला ने सात लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-15 at 17.45.20_11zon
  • देहरादून

बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, बड़े भाई की डांट से था नाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा
  • बैरागीवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.