Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम ने की बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों की प्रगति समीक्षा
  • चमोली

डीएम ने की बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों की प्रगति समीक्षा

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
default featured image

चमोली। बदरीनाथ मास्टर प्लान निर्माण कार्यों में तेजी लाने लिए शासन-प्रशासन ने कसरत तेज कर दी है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बदरीनाथ धाम में वन-वे लूप रोड, बाईपास मोटर मार्ग, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, अराइवल प्लाजा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं अस्पताल विस्तारीकरण के तहत संचालित कार्यों की गहनता से प्रगति समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर भी समस्या आ रही है, उसको तत्काल संज्ञान में लाया जाए। निर्माण कार्यो में पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाते हुए इसमें तेजी लाना सुनिश्चित करें। जरूरी निर्माण सामग्री का पहले से स्टॉक रखें। आईएसबीटी के नवीकरण और पार्किंग निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करें। बदरीश झील, शेष नेत्र झील सौन्दर्यीकरण एवं रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो में भी तेजी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यो की प्रगति रिपोर्ट भी नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वीसी में अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी एवं निर्माणदायी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल
Next: उल्लास के साथ वन महोत्सव शुरू

Related Post

default featured image
  • चमोली

ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • चमोली

चंडिका मंदिर के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
hacker
  • चमोली

सावधानी बरतें : चालान की पीडीएफ खोलते ही फोन हैक, खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.