Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड की जेलों में बड़ी संख्या में गंभीर रोगी हैैं कैद
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की जेलों में बड़ी संख्या में गंभीर रोगी हैैं कैद

RNS INDIA NEWS 18/09/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड की जेलों में बंद कैदियों में बीमार कैदी भी बड़ी संख्या में हैै। प्रदेश की केन्द्रीय कारागार/सम्पूर्णनन्द शिविर में 125 बीमार कैदी तथा हरिद्वार जिला जेल में 316 बीमार कैदी बंद है तथा इसमें विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उत्तराखंड के महानिरीक्षक कारागार कार्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड के महानिरीक्षक कारागार उत्तराखंड से उत्तराखंड की जेलों में बंद कैदियों के सम्बन्ध में विवरणों की सूचना मांगी थी। लोक सूचनाधिकारी द्वारा अपूर्ण सूचना उपलब्ध कराने पर इसकी प्रथम अपील विभागीय अपीलीय अधिकारी को की गयी। इस अपील में सूचना उपलब्ध कराने का आदेश होनेे के बाद लोक सूचना अधिकारी/मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय महानिरीक्षक कारागार उत्तराखंड ने अपने पत्रांक 639 दिनांक 04 अगस्त 2020 के साथ विभिन्न जेलों केे अधीक्षको द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना की प्रति उपलब्ध करायी हैै। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार 30 जून 2020 को केन्द्रीय कारागार/सम्पूर्णनन्द शिविर सितारगंज जेल की कुल क्षमता 552 कैैदियों की हैै तथा केन्द्रीय कारागार सितारगंज में 660 तथा सम्पूर्णनन्द शिविर सितारगंज में 46 कुल 706 कैदी बंद थे। इन बंद कैदियों में सिद्धदोष अर्थात सजायाफ्ता कैदियों की संख्या सम्पूर्णनन्द शिविर में 45 तथा केन्द्रीय कारागार में 319 बंदी ही है। सम्पूर्णनन्द शिविर/केन्द्रीय कारागार सितारगंज केे फार्मेसिस्ट के उपलब्ध विवरण के अनुसार जेल में बीमार बंदियों की संख्या 125 है। इसमें 22 ह्रदय रोग, 12 एच.टी.एन. 8 मिर्गी, 6 ई,एन.टी.(नाक, कान,गला) 3 आर्थो (हड्डी रोग), 27 सर्जरी, 11 न्यूरो (मानसिक रोग), 15 स्किन डिसीज (त्वचा रोग), 8 डायबिटीज (शुगर), 1 टी.बी, 2 एच.आई.वी/एड्स, 2 कैंसर तथा 8 आई (आंख) रोगों सेे पीडि़त है। श्री नदीम को उपलब्ध देहरादून जिला कारागार की सूचना केे अनुसार 01 जनवरी 2019 सेे 31 दिसम्बर 2019 तक कुल 258 कैदी कारागार अस्पताल में भर्ती रहे हैं। चमोली जिला कारागार ने 6 बीमार बंदियों की सूचना उपलब्ध करायी हैै इसमें 2 एच.आई.वी., 1 टी.बी. तथा 3 मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारी से पीडि़त हैै। हरिद्वार जिला जेल में 316 कैदी बीमार है। इसमें 2 टी.वी., 74 डायविटीज, 15 एच.आई.वी/एड्स, 01 कैंसर, 96 हाई ब्लड प्रेशर, 19 ह्रदय रोग, 24 मानसिक रोग, 5 दौैरों, 29 फेफड़ों की बीमारी, 07 विकलांगता, 25 बवासीर, 07 हर्निया तथा 12 पथरी रोग सेे पीडि़त हैै। जिला जेल पौैड़ी की सूचना के अनुसार 01 अप्रैैल से जून 2020 तक 39 कैदियों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉकडाउन के लिए केन्द्र सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य
Next: महिला डॉक्टर से अभद्रता किए जाने के विरोध में डाक्टरों में आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.