Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जिला सहकारी बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष वर्तमान निदेशक पद से बर्खास्त
  • हरिद्वार

जिला सहकारी बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष वर्तमान निदेशक पद से बर्खास्त

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
rns featured image new

रुड़की। जिला सहकारी बैंक में भर्ती घपले के मामले में तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान निदेशक सुशील चौधरी को निदेशक पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उनके बैंक का चुनाव लड़ने पर भी पांच साल तक रोक लगा दी गई है। कांग्रेस सरकार के दौरान 2016 में जिला सहकारी बैंक में गार्डों की भर्ती हुई थी। 19 पदों के लिए करीब 2298 आवेदन आए थे। आरोप था कि भर्ती में घपला किया गया। शिकायत के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। बीती 30 अप्रैल को निबंधक सहकारिता आलोक कुमार पांडेय ने तत्कालीन महाप्रबंधक दीपक कुमार व तत्कालीन सहायक निबंधक सहकारिता सुभाष गहतोड़ी की दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए थे। तत्कालीन चेयरमैन सुशील चौधरी और अपात्र कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए बैंक बोर्ड को लिखा था। बीती 24 मई को बैंक की बैठक में 9 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। तत्कालीन चेयरमैन को 31 मई तक अपना पक्ष रखने को कहा गया था। गुरुवार को चेयरमैन प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बहुमत के आधार पर तत्कालीन चेयरमैन पर कार्रवाई का प्रस्ताव पास किया गया। तत्कालीन चेयरमैन वर्तमान में बैंक में निदेशक हैं। उन्हें निदेशक पद से बर्खास्त कर दिया गया। बैठक में उनके जवाब को संतोषजनक नहीं माना गया। चेयरमैन सहित सोलह सदस्यीय बोर्ड में केवल दो निदेशकों ने कार्रवाई का विरोध किया। उनके अगले पांच साल तक बैंक का चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा नदी में डूब रहे राजस्थान के पर्यटकों को जल पुलिस ने बचाया
Next: पंप हाउस से तीन लाख की चोरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.