Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईएएस रामविलास यादव की पत्नी और बेटे-बेटी को विजिलेंस का समन जारी
  • देहरादून

आईएएस रामविलास यादव की पत्नी और बेटे-बेटी को विजिलेंस का समन जारी

RNS INDIA NEWS 28/06/2022
rns featured image new

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव की पत्नी कुसुम विलास, बेटी और बेटे को भी विजिलेंस ने दास्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए समन जारी किया है। रामविलास की बेटी विदेश में रहती है। निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास के खिलाफ विजिलेंस टीम को आय से अधिक संपत्ति के मामले में कई अहम दस्तावेज हाथ लगे थे। रामविलास के बैंक खातों में भी लाखों रुपए जमा हैं, जिसका वो कोई हिसाब नहीं दे पाए थे। इसी मसले पर अब विजिलेंस के अधिकारी रामविलास की पत्नी, बेटी और बेटे से भी पूछताछ की तैयारी कर रहे हैं। यादव ने विजिलेंस की पूछताछ में सिर्फ इतना ही कहा था कि संपत्ति और बैंक खातों के बारे में उनकी पत्नी ही सभी जानकारी रखती है।

वहीं, जब विजिलेंस ने रामविलास से उनके आय के स्रोत पूछे तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि विदेश में रहने वाली उनकी बेटी उन्हें रुपए भेजती है। उसी के पास सारी जानकारी है। यही वजह है कि विजिलेंस ने अब रामविलास यादव की पत्नी कुसुम और विदेश में रहने वाली बेटी को न सिर्फ पूछताछ के लिए समन जारी किया है, बल्कि जांच के दायरे में आये संपत्ति और बैंक खातों के दस्तावेज के साथ पेश होने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे रामविलास यादव की पत्नी, बेटी और बेटे ने दस्तावेजों को जुटाने के लिए विजिलेंस से कुछ समय भी मांगा है। ताकि वे सही तरह से अपना जवाब दाखिल कर सकें।  बताया जा रहा है कि रामविलास यादव की पत्नी को विजिलेंस पहले भी अपना पक्ष रखने के लिए कई बार बुला चुकी है। लेकिन उन्होंने आजतक जांच में कोई सहयोग नहीं दिया और वो विजिलेंस के सामने पेश नहीं हुई। इस बात की जानकारी भी सामने आ रही है कि यादव की पत्नी और बेटी से पूछताछ करने के बाद ही विजिलेंस कोर्ट में यादव की रिमांड एप्लीकेशन दायर कर सकती है।

बता दें कि बीते दिनों निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। करीब 14 घंटे की पूछताछ के बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और उसके बाद कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। विजिलेंस ने किन्हीं कारणों से रिमांड की एप्लीकेशन कोर्ट में नहीं दी थी।
26 जून को समन भेज 27 जून को बुलाया था: आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल भेजे गए आईएएस अधिकारी रामविलास यादव की पत्नी कुसुम और उनके बेटा और बेटी को पहले विजिलेंस ने 26 जून 2022 को ई-मेल के जरिए समन जारी किया था। इस समन में 27 जून को दस्तावेजों के साथ विजिलेंस दफ्तर पहुंचकर पूछताछ के लिए बुलाया गया। उन लोगों ने इतने शॉर्ट पीरियड में ना आने का हवाला दिया।
अब 29 जून को पेश होने को कहा: फिर विजिलेंस ने 27 जून 2022 को दूसरा समन जारी कर 29 जून को पेश होने के लिए निर्देश दिए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अभिनव शर्मा के मुताबिक विजिलेंस के नोटिस 160 समन पर यादव की पत्नी और दोनों बच्चों द्वारा 2 सप्ताह का समय मांगा गया है। ताकि संपत्ति और आय के स्रोत सहित बैंक की नकदी जैसे विषयों पर दस्तावेज एकत्र कर विजिलेंस के सामने पूछताछ के लिए पेश हो सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेरीनाग में नगर पंचायत अध्यक्ष के बाद सभासद भी देंगे इस्तीफा
Next: उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने विपिन सांघी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.