Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • बेरीनाग में नगर पंचायत अध्यक्ष के बाद सभासद भी देंगे इस्तीफा
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में नगर पंचायत अध्यक्ष के बाद सभासद भी देंगे इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 28/06/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत के इस्तीफा भेजने के 24 घंटे बाद सभासद भी समर्थन में उतर आए हैं और अब उन्होंने भी शासन-प्रशासन को इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि उनके क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। बजट के अभाव में क्षेत्र में विकास कार्य ठप हो गए हैं।
मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए बजट को तरस गए हैं। पूर्व में क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए शासन-प्रशासन को विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ के प्रस्ताव भेजे। दैवीय आपदा मद से लोगों के घरों की सुरक्षा के लिए एक करोड़ मांगे गए। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक भी की। लेकिन नतीजा शून्य रहा। सभासदों ने कहा लंबे समय से नगर पंचायत की अनदेखी होती आ रही है। जिसे अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर शासन-प्रशासन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो वे भी सामूहिक इस्तीफा देंगे। बता दें कि बीते रोज नगर पंचायत अध्यक्ष पंत ने क्षेत्र की उपेक्षा के कारण जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा भेजा है। यहां नीरू कार्की, नीमा देवी,डीएल शाह, देवकी देवी, आशा भैसोडा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीडीहाट में निजी स्कूल के समर्थन में उतरे अभिभावक
Next: आईएएस रामविलास यादव की पत्नी और बेटे-बेटी को विजिलेंस का समन जारी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.