Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने विपिन सांघी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
  • नैनीताल

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने विपिन सांघी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

RNS INDIA NEWS 28/06/2022
rns featured image new

नैनीताल।  न्यायमूर्ति विपिन सांघी उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बन चुके हैं। मंगलवार को जस्टिस विपिन सांघी ने देहरादून राजभवन में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह शपथ दिलाई। जस्टिस विपिन सांघी ने नैनीताल हाईकोर्ट के 12वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।
इससे पहले न्यायमूर्ति अशोक देसाई, एचएस कपाड़िया, विकास श्रीधर शिरपुरकर, सीरियक जोसेफ, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, जेएस खेहर, बारिन घोष, केएम जोसेफ, रमेश रंगनाथन और राघवेंद्र सिंह चौहान मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कोलॉजियम ने 17 मई को दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

जानिए कौन हैं न्यायमूर्ति विपिन सांघी: न्यायमूर्ति विपिन सांघी का जन्म 27 अक्टूबर 1961 को नागपुर में हुआ। साल 1965 में वो परिवार के साथ नागपुर से दिल्ली स्थानांतरित हो गए। दिल्ली में स्कूली शिक्षा प्राप्त की और साल 1980 में दिल्ली पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी गणित (ऑनर्स)से स्नातक किया और उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी से एलएलबी किया। इसी वर्ष उन्होंने एक वकील के रूप में दिल्ली बार काउंसिल में दाखिला लिया।

बता दें कि न्यायमूर्ति विपिन सांघी के दादा स्वर्गीय वीके सांघी और पिता स्वर्गीय जीएल सांघी भी वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं। न्यायमूर्ति सांघी ने प्रारंभ में मुकुल रोहतगी, वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ कार्य किया। सर्वोच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के पैनल वकील के रूप में भी सांघी नियुक्त हुए। वहीं, दिसंबर, 2005 में उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। इन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय कानून सम्मेलनों में भाग लिया है। 29 मई, 2006 से दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त और 11 फरवरी, 2008 को एक न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।

ऋतु खंडूड़ी और गणेश जोशी ने दी शुभकामनाएंः उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी से उनके शपथ लेने के बाद शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने मुख्य न्यायाधीश को पौधा भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं, कृषि मंत्री गणेश जोशी भी राजभवन में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपिन सांघी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। मंत्री गणेश जोशी द्वारा नवनियुक्त न्यायाधीश विपिन सांघी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के 12वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर बधाई एवं शुभाकामनाएं दीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएएस रामविलास यादव की पत्नी और बेटे-बेटी को विजिलेंस का समन जारी
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 56 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.