Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बेटा राज धर्म का पालन करेगा, मैं अपने राष्ट्र धर्म का : यशवंत सिन्हा
  • राष्ट्रीय

बेटा राज धर्म का पालन करेगा, मैं अपने राष्ट्र धर्म का : यशवंत सिन्हा

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने रविवार को कहा कि 18 जुलाई राष्ट्रपति चुनाव व्यक्तिगत मुकाबले से कहीं अधिक है और सरकार की सत्तावादी प्रवृत्ति का विरोध करने की दिशा में एक कदम है। चुनाव में अपने बेटे और बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा के समर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपने राज धर्म का पालन करता है, मैं अपने राष्ट्र धर्म का पालन करूंगा।
यशवंत सिन्हा ने कहा, वह अपने बेटे और बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा का समर्थन नहीं मिलने को लेकर किसी भी धर्म संकट में नहीं हैं। वह अपने राज धर्म का पालन करता है, मैं अपने राष्ट्र धर्म का पालन करूंगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल भारत के राष्ट्रपति के चुनाव से अधिक है। यह चुनाव सरकार की सत्तावादी नीतियों का विरोध करने की दिशा में एक कदम है। यह चुनाव भारत के लोगों के लिए एक संदेश है कि इन नीतियों का विरोध होना चाहिए।

मुर्मू को उतारना राजनीतिक प्रतीकवाद से ज्यादा कुछ नहीं
राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी नीत एनडीए ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामित किए जाने पर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक व्यक्ति को ऊपर उठाना पूरे समुदाय का उत्थान सुनिश्चित नहीं करता है और बीजेपी की ओर से द्रौपदी मुर्मू का मैदान में उतारना राजनीतिक प्रतीकवाद से ज्यादा कुछ नहीं है।

एक व्यक्ति का उत्थान पूरे समुदाय का आगे नहीं बढ़ाता
यशवंत सिन्हा ने कहा, सार्वजनिक जीवन के अपने लंबे अनुभव से, मैं कह सकता हूं एक व्यक्ति का उत्थान पूरे समुदाय को नहीं बढ़ाता है। पूरे समुदाय का उत्थान सरकार की ओर से अपनाई जाने वाली नीतियों पर निर्भर करता है। उन्होंने आगे कहा, इस पर और टिप्पणी किए बिना, मैं कहूंगा कि हमारे अपने इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां एक समुदाय में एक व्यक्ति के उत्थान ने उस समुदाय को एक इंच ऊपर खींचने में मदद नहीं की है। यह अधिक प्रतीकात्मक है और कुछ नहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर दादा-दादी की बेरहमी से हत्या, अलग-अलग कमरों से क्षत-विक्षत मिले शव
Next: मां-पापा आप चाहते थे कि मैं मर जाऊं, तो मैं मर रही हूं, पिता को वीडियो मैसेज भेज चंबल नदी में कूदी नवविवाहिता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.