Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रायवाला में हाईवे पर लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार
  • देहरादून

रायवाला में हाईवे पर लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

देहरादून। रायवाला के छिद्दरवाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि लूट करने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के चार आरोपियों को रायवाला पुलिस व एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके के कब्जे से लूटी गयी 92 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल अपाचे को बरामद की है। रविवार को उप-महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनमेजय खंडूड़ी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। 21 जून को तजिन्दर सिंह ग्रोवर पुत्र मोहन सिंह ग्रोवर निवासी 18 गांधी रोड़ देहरादून ने बताया था कि अपने दोस्त रघुवीर सिंह पटवाल के साथ वाहनों की नीलामी में भाग लेने के लिए अपने साथ कैश लेकर अपनी स्कूटी से रुड़की के लिए निकले और 11:30 बजे वहां पहुंच गये थे। नीलामी खत्म होने पर हम रात 11:45 बजे रुड़की से देहरादन के लिए चले। रात्रि समय लगभग 01:40 बजे एक मोटर साइकल पर सवार 03 व्यक्तियों द्वारा रास्ट्रीय राजमार्ग तीनपानी फ्लाइओवर के ऊपर हमें धक्का मार के गिरा दिया और शर्ट के अन्दर रखे कैश 130000 रुपये, ऱघुवीर की चेक बुक और जीएसटी के पेपर की कॉपी लेकर भाग गये। क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डीसी ढौडियाल व थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चन्द्र पुजारी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना स्थल तीन पानी फ्लाईओवर से राष्ट्रीय राजमार्ग रायवाला, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, लक्सर आदि क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया गया। टीम द्वारा लोकल स्तर पर सत्यापन की कार्यवाही की गई। एसओजी टीम द्वारा घटना स्थल क्षेत्र से सर्विलांस की मदद से अपराधियों के लोकेशन की गहनता से जांच की गयी। आरोपी सुमित पुत्र ओमपाल नि ग्राम चैतपुर, थाना लक्सर हरिद्वार, विकास उर्फ राजा पुत्र पवन सिंह नि ग्राम मुण्डाखेड़ा कला थाना लक्सर हरिद्वार, टीटू पुत्र पप्पू सिंह नि मुण्डाखेड़ा कलां, थाना लक्सर है। चौथा अभियुक्त विधिविवादित किशोर है। टीम में थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र, दारोगा नीरज त्यागी, ज्योति प्रसाद उनियाल आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘नफरत नहीं रोजगार चाहिए, जीने का अधिकार चाहिए’
Next: वैभव वालिया को कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व से मिली बड़ी जिम्मेदारी, संचार विभाग के सचिव बने

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.