Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • सीमांत नीड़ निवासी किशोर की नदी में डूबने से मौत
  • चम्पावत

सीमांत नीड़ निवासी किशोर की नदी में डूबने से मौत

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

चम्पावत। सीमांत नीड़ निवासी एक युवक की लोहावती नदी में डूबने से मौत हो गई। यह किशोर बीते शुक्रवार को दोस्तों के साथ पास के गांव में निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। किशोर ने इसी माह इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। चम्पावत से करीब 30 किमी दूर सीमांत नीड़ गांव निवासी दीपक राम (17) पुत्र हयात राम दोस्तों के साथ पास के ही गांव में निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान दीपक और उसके दोस्तों ने रास्ते में पड़ने वाली लोहावती नदी में नहाने का मन बनाया। बताया जाता है कि नहाने के दौरान दीपक राम नदी में डूबने लगा। दीपक को डूबता देख उसके दोस्तों ने मदद के लिए पुकार लगाई। उनके चिल्लाने की आवाज सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक दीपक राम डूब चुका था। बाद में नदी से दीपक का शव बरामद किया। सूचना मिलने पर तहसीलदार ज्योति धपवाल, राजस्व उप निरीक्षक कुसुम गोस्वामी, उप तहसील मंच से जोहरी दत्त, खीमानन्द भट्ट, मोहन पाटनी, रमेश जोशी शुक्रवार रात मंच पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए चम्पावत भिजवाया। तहसीलदार ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दीपक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जाता है कि दीपक ने इसी माह इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। दीपक के पिता मजदूरी करते हैं। दीपक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश
Next: मामूली कहासुनी में पिता ने सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.