Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैम्पियनशिप में तैरते समय बेहोश हुईं अनिता अल्वारेज, कोच ने बचाई जान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैम्पियनशिप में तैरते समय बेहोश हुईं अनिता अल्वारेज, कोच ने बचाई जान

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में जारी वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैम्पियनशिप में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। चैम्पियनशिप के दौरान अमेरिका की महिला तैराक अनिता अल्वारेज डूब गई, जिन्हें उनकी कोच ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। 25 साल की अनिता वुमन्स सोलो इवेंट में भाग ले रही थीं। अचानक बेहोश होकर डूबने लगीं। वह पूल की गहराई तक चली जा रही थीं, तभी कोच एंड्रिया फ्यूएंट्स ने छलांग लगाई और उन्हें बचा लिया।

हालांकि, अल्वारेज को जल्द ही होश आ गया और उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। अब वे ठीक हैं। स् स्विम टीम ने बयान जारी कर कहा कि अल्वारेज अब अच्छा महसूस कर रही हैं। डॉक्टर्स ने उनकी जांच की और सब कुछ सामान्य है। इस पूरे वाकये को देख पूरी अमेरिकी टीम सहम गई है। इस दौरान टीम की खिलाड़ी एक-दूसरे को संभालती नजर आई। ये सब कुछ इतना अचानक हुआ कि किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि ये कैसे हो गया।

आपको बता दें कि लाइफगार्ड्स की लापरवाही सामने आई और वे खिलाड़ी को बचाने की जगह खड़े होकर तमाशा देखते रहे। इसके लिए कोच एंड्रिया ने लाइफगार्ड्स को फटकार भी लगाई। कोच फुएनटेस ने कहा, ‘मुझे इसलिए कूदना पड़ा। क्योंकि लाइफगार्ड ऐसा करने की जगह वहां बस खड़े थे।’ कोच एंड्रिया स्पेनिश तैराक हैं, जो चार बार ओलंपिक में मेडल जीत चुकी हैं। जब अनिता को बचाकर एंड्रिया पानी की सतह पर लाईं, तब उनकी मदद के लिए एक और स्टाफ मेंबर पहुंच गया था। दोनों मिलकर अनिता को जमीन तक लेकर आए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘बैन’ के बीच भारत ने रूस से खरीदा 50 गुना ज्यादा तेल, सस्ती दरों पर मिले ऑफर का असर
Next: राष्ट्रपति चुनाव : विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा मिली

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.