
देहरादून। उत्तराखंड टीम के युवा क्रिकेटर से मारपीट और दस लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने पीड़ित खिलाड़ी और उसके पिता के बयान दर्ज कर लिए है। जहां पर मारपीट हुई वहां जांच लिए भी पुलिस टीम जाएगी। बीते साल दिसंबर महीने में विजय हजारे टूर्नामेंट के दौरान राजकोट में उत्तराखंड टीम के खिलाड़ी आर्य सेठी के साथ मारपीट हुई। आरोप है कि कोच मनीष झा ने गाली-गलौज करने की कोशिश की। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा के सामने मामला उठाया गया। आरोप है कि उनसे दस लाख रुपये मांगे गए। आरोप टीम में शामिल सत्यम शर्मा, पीयूष कुमार रघुवंशी, नवनीत मिश्रा, संजय गुसाईं, मनीष झा, पारूल पर भी हैं। सभी के खिलाफ मारपीट और दस लाख रुपये मांगने को लेकर वसंत विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। वसंत विहार थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि मामले में आर्य सेठी और उसके पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वह जल्द गिरफ्तार भी हो सकते हैं।

