Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खानाबदोश परिवारों के बीच पथराव
  • हरिद्वार

खानाबदोश परिवारों के बीच पथराव

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे रह रहे खानाबदोश बिरादरी के दो पक्षों के बीच बुधवार देर रात को मामूली विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। पथराव में दोनों पक्षों से जुड़े कई लोगों को चोटें आईं। सरेराह हुए पथराव से अफरातफरी मच गई। पथराव में महिलाएं भी शामिल थीं। कनखल पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष खिसक गए। घटना प्रेमनगर आश्रम चौक पर बने फ्लाईओवर के नीचे की है।

रोड़ी बेलवाला मैदान में मांस पकाते समय रंगे हाथ पकड़े गए खानाबदोश परिवार को वहां से खदेड़ दिया गया था, जिसके बाद यह परिवार फ्लाईओवर के नीचे आकर बस गए थे। प्रेमनगर आश्रम चौक पर बने फ्लाईओवर के नीचे भी यह परिवार ठहरे हुए हैं। बुधवार देर रात इन परिवारों के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट के साथ साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव होने से अफरा तफरी मच गई। हाईवे से गुजर रहे कई वाहन ठहर गए। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक मारपीट कर रहे पक्ष फरार हो गए। घटनास्थल पर मिली महिलाओं को पुलिस ने फटकार लगाई। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झांसे में लेकर खाता खुलवाया, ठगी के लिए किया इस्तेमाल
Next: घर में घुसकर किशोर और मां से मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.