Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • अमृत सरोवर योजना पर टिहरी डीएम ने दिए निर्देश
  • टिहरी

अमृत सरोवर योजना पर टिहरी डीएम ने दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

नई टिहरी। अमृत सरोवर योजना के तहत जनपद में चिह्नित किए गये सरोवरों की प्रगति रिपोर्ट के संबंध में डीएम इवा श्रीवास्तव ने सम्बंधित अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। योजना के 30 प्रतिशत लक्ष्य को आगामी 15 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश भी दिये।
वीसी कक्ष से आयोजित वर्चुअल बैठक में डीएम ने कहा कि अमृत सरोवर योजना के अन्तर्गत चिह्नित किये गये सरोवरों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर आगामी 15 अगस्त तक 30 प्रतिशत निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाय। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन सरोवर के एस्टीमेट नहीं बने हैं, उनके एक सप्ताह के अन्दर एस्टीमेट तैयार करना सुनिश्चित करें। जनपद के तीनों डिविजन के डीएफओ को निर्देशित किया कि योजना के तहत नोडल अधिकारी नामित करते हुए जनप्रतिनिधि के रूप में प्रधान को भी लेना सुनिश्चित करें। अमृत सरोवर योजना की पोर्टल में मैपिंग करना भी सुनिश्चित करें। डीडीओ सुनील कुमार ने जानकारी दी, कि अमृत सरोवर योजना के तहत जनपद में ग्राम्य विकास को विकासखण्डवार प्रस्तावित 89 सरोवर को चिह्नित कर अनुमोदित करवाया गया है, जिनमें 85 का नव निर्माण और 4 का पुनर्जीविकरण होना है। विकासखण्ड स्तर पर 46 सरोवर की तकनीकी मंजूरी हो चुकी है, 34 पर कार्य शुरू हो चुका है। योजना के तहत मनरेगा कंवर्जेंस में कृषि एवं पंचायत राज विभाग की योजना शामिल हैं। भिलंगना बीडीओ ने बताय कि ब्लाक में 14 सरोवर चयनित है, जिनमें से 7 पर माप भूमि के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था, जल्द ही सभी पर काम शुरू कर दिया जायेगा। खण्ड विकास अधिकारी चम्बा ने बताया कि 12 सरोवर में से 9 के एस्टीमेट बन चुके हैं। खण्ड विकास अधिकारी देवप्रयाग ने बताया कि 7 सरोवर हैं, जिनमें से 3 में निजि भूमि होने के कारण तोक परिवर्तन कर दिया गया है। खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार ने बताया कि चिह्नित सभी 15 सरोवर के एस्टीमेट तैयार हैं, 3 पर कार्य शुरू हो चुका है। इसी प्रकार विकासखंड जौनपुर में 11, कीर्तिनगर 8, नरेन्द्रनगर 7, प्रतापनगर 8 तथा थौलधार में 7 सरोवर चिह्नित किये गये हैं। बैठक में डीएफओ टिहरी वीके सिंह, नरेन्द्रनगर डीएफओ राजीव धीमान, मसूरी डीएफओ कहकसा नसीम सहित कई जुड़े।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलटी चयनित अभ्यर्थियों का विस कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोका
Next: बांध प्रभावितों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द करवाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.