Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • झूठा हंसना भी सेहत को पहुंचाता है ढेरों फायदे, जानें इनके बारे में
  • रहन-सहन

झूठा हंसना भी सेहत को पहुंचाता है ढेरों फायदे, जानें इनके बारे में

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

हंसी को सबसे बढिय़ा दवा माना गया है, फिर भी हम जिंदगी की आपाधापी में हंसना भूल जाते हैं। क्या आपको बता है आपकी एक छोटी सी मुस्कान दूसरों को खुशी का एहसास करा सकती है और यह खुद के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। जर्मन वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक गुस्सा निकालना भी जरूरी होता है क्योंकि इससे कई जानलेवा बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। गुस्से को दबा लेने या मन ही मन घुटने वाले लोगों में स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टीसोल का स्तर बढ़ जाता है और उन्हें हार्ट अटैक, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां होने का खतरा 37त्न तक बढ़ सकता है, इसलिए अपने गुस्से को हंस कर निकाल दें। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। हेल्थ एक्पर्ट के मुताबिक, रोजाना हंसने से सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। तो चलिए आज हम विस्तार से आपको हंसने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं…

– खुलकर हंसने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। दरअसल, जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता हैं। जो हार्ट पंपिग रेट को ठीक रखने में मदद करता है।
– हँसना हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है, जो कई तरह की बीमारियों से लडऩे में फायदा पहुंचाता है। इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरुरी है हँसना।
– जिंदगी को खुलकर जीने वाले लोगों का बुढ़ापा खुशी से बीतता है। खुश रहने वाले बुजुर्ग लोगों को बिस्तर से उठने में, कपड़े पहनने में या नहाने में कोई दिक्कत नहीं होती।
– अगर आपको रात में आसानी से नींद नहीं आती तो आज से ही हंसने की आदल डाल लें। हंसने से शरीर में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन बनता है, जो हमें सुकून की नींद देने में मदद करता है।
– हंसने से हमारा दिल बेहतर तरीके से काम करने लगता है। साथ ही नियमित रूप से हंसने से हार्ट अटैक और अन्य दिल से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।
– अगर आप झूठा भी हँसते है वो भी आपके लिए फायदेमंद रहता है। कई शोधों में साबित हुआ है कि नकली हंसी में भी आपकी कई मसल्स काम करती हैं और रिलेक्स महसूस करती हैं। साथ ही हंसने से शरीर में प्लेजर हार्मोंस का स्राव होता है, जिससे व्यक्ति का मूड ठीक रहता है।
– यंग और खूबसूरत दिखने की हर किसी को चाहत होती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो खुलकर हंसना शुरू कर दें। क्योंकि जब हम हँसते हैं तो हमारे चेहरे में मौजूद मांसपेशियां अच्छी तरह से काम करने लगती हैं। जिससे चेहरे के चारों तरफ ब्लड सर्क्युलेशन अच्छी तरह से होता है। जो हमें यंग और खूबसूरत दिखाता है।
– जो लोग अधिक हंसते हैं वे लंबे समय तक युवा दिखते हैं। हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की बेहतर एक्सरसाइज होती है, जिससे चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं। हंसने से दिल तक पहुंचने वाली धमनियों में खून का प्रवाह सुचारू रूप से होता है, जिससे हृदय रोगों की समस्या भी नहीं होती।
– तनाव को कम करने के लिए सबसे बेहतर दवा है हंसी। आपके दिमाग और शरीर को कंट्रोल करने का जो काम हंसी कर सकती है, वह दुनिया की कोई दवा नहीं कर सकती। विशेषज्ञों के अनुसार हंसना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आप सामाजिक बने रहते हैं और लोगों के साथ जुड़े रहने पर आपको तनाव या अवसाद जैसी समस्या नहीं सताती हैं।
– दिल व दिमाग के बोझ को आप बड़ी आसानी से हंसी मजाक करके कम कर सकते हैं। अगर आप खुश रहते है तो आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आप इसे अपने इर्द-गिर्द भी फैलाते हैं। आप जो काम करते हैं, उस पर अच्छे से फोकस कर पाते हैं। हंसने से आपकी बॉडी रिलेक्स होती है। कुछ देर तक खुलकर हंसने से मांसपेशियां कम से कम 45 मिनट तक रिलेक्स महसूस करती हैं। इसके अलावा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

– जब हम हंसते हैं तो हमारे फेफड़ों से हवा तेजी से निकलती है, जिस वजह से हमें गहरी सांस लेने में मदद मिलती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर तरीके से होती है। साथ ही हंसने से हमें एनर्जी भी मिलती है, जो हमारे शरीर से थकावट और सुस्ती को दूर करती है।

किस उम्र में हो कितनी हंसी एक दिन में
5 साल से कम
औसतन हंसते हैं: 350 से 400 बार
हंसना चाहिए: 400 बार से ज्यादा, एक बार में कम से कम 2 से 5 सेकंड के लिए

5 साल से ज्यादा
औसतन हंसते हैं: 30 से 40 बार 3 से 7 सेकंड के लिए
हंसना चाहिए: 50 बार से ज्यादा, एक बार में कम से कम 5 से 7 सेकंड के लिए

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का सदन में हंगामा, यूकेएसएसएससी भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग
Next: भाजपा ही देश का विकास करने में सक्षम – निशंक

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.