Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पालिका की बोर्ड बैठक में 20.85 करोड़ का बजट पास
  • उत्तरकाशी

पालिका की बोर्ड बैठक में 20.85 करोड़ का बजट पास

RNS INDIA NEWS 14/06/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी।  दो दिनों तक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित हुई नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट की बोर्ड बैठक मंगलवार को आखिकार संपन्न हो ही गई। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुमानित 20 करोड़ 85 लाख 67 हजार का बजट पास किया गया। इस मौके पर सदस्यों ने नगर क्षेत्र में बनी कूड़ा निस्तारण सहित वार्डों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की और अध्यक्ष से उनके निस्तारण की मांग की।

मंगलवार को नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट की बैठक तय कार्यक्रमानुसार नगर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने नगर क्षेत्र में बनी कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर चिंता जाहिर की और शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पालिका सभासद मनोज शाह ने ईओ नगर पालिका से कूड़ा निस्तारण पर खर्च की गई धनराशि का ब्योरा मांगा। लेकिन पालिका के अधिकारियों की ओर से इस पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया। जिस पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की और होमवर्क के साथ बैठक में उपस्थित होने की बात कही। बैठक में आय-व्यय के लेखा-जोखों पर विस्तृत चर्चा भी की गई। बता दें कि नगरपालिका बाड़ाहाट बोर्ड की बैठक इससे पूर्व 10 जून और गत 13 जून को बुलाई गई थी, लेकिन सभासदों की नाराजगी के कारण दोनों बैठकों में कोरम पूरा नहीं हो पाया और पालिकाध्यक्ष को बैठक स्थगित करनी पड़ी। पूर्व में बुलाई गई बैठक में सभासदों ने वार्डों में विकास कार्यों की अनदेखी और सुझावों पर अमल न होने की स्थिति में बैठक का बहिष्कार किया था। बैठक में सभासद देवेन्द्र चौहान, ऊषा चौहान, गोबिंद गुसाईं, कविता जोगेला, गीता रावत, महावीर चौहान, मनोज शाह, अजीत गुसाईं, बुद्धि राणा, देवराज सिंह, सविता भट्ट, सहित प्रभारी ईओ कैलाश चंद सेमवाल, मोहन लाल, सूर्यजीत सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस तस्करों को सुनाई दस-दस साल की सजा
Next: पवन कल्याण ने की मेजर को लेकर सराहना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.