Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकार एससी एसटी वर्ग का शोषण कर रही: उदित राज
  • देहरादून

सरकार एससी एसटी वर्ग का शोषण कर रही: उदित राज

RNS INDIA NEWS 12/06/2022
rns featured image new

देहरादून। अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की ओर से आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में पदोन्नति में आरक्षण लागू करने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. उदित राज रहे।
प्रेस क्लब में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने सरकार से विभिन्न सरकारी विभागों में एससी, एसटी बैकलाग पद को तत्काल भरने, विभागों में रोस्टर का अनुपालन करने के संबंध में निर्देश जारी, निजी क्षेत्र में आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग की। डा. उदित राज ने कहा सरकार एससी एसटी वर्ग का शोषण कर रही है। राज्य बनने के बाद से आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

राजनीतिक दल चुनावी समय में यह मुद्दा जोर शोर से उठाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे से मुकर जाते हैं। इस तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष मटन लाल ने कहा सरकार की तानाशाही नही चलने देंगे। प्रदेश में बड़ी तादाद में एससी एसटी निवासरत हैं। शासन से लेकर सरकार के प्रतिनिधियों से कई बार वार्ता की जा चुकी है, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। कहा विभिन्न विभागों में पद खाली चल रहे हैं, लेकिन उनको भरा नहीं जा रहा। युवा मांग को लेकर कई बार सड़कों पर उतर गए हैं, लेकिन हक के बदले में पुलिस के बर्बर लाठी चार्ज का सामना करना पड़ा।

प्रदेश सरकार एससी एसटी वर्ग का शोषण कर रही है। सख्त चेतावनी दी कि मांग पूरी न करने पर प्रदेश भर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिसका खामियाजा सरकार को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर परिसंघ के संरक्षक हीरा लाल, चंद्रङ्क्षसह ग्वाल, रमेश लाल टम्टा, बलजीत ङ्क्षसह, संदीप कुमार, सोहन लाल, विमला आर्य, डा. सुनीता, राम पाल कोहली, राजेंद्र खत्री, राज आनंद, हरीचंद्र निमेश, महावीर ङ्क्षसह, राजीव बाबू, ममता आर्य, रंजाता वर्मा, प्रमिला टम्टा, मातबल लाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीईयूटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून
Next: पुष्कर सिंह धामी 13 जून को लेंगे विधायकी की शपथ, 14 जून से शुरू हो रहा विधानसभा बजट सत्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.