Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तहसीलदार पर लगे आरोपों की जांच शुरू
  • हरिद्वार

तहसीलदार पर लगे आरोपों की जांच शुरू

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
rns featured image new

रुडकी। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने तहसीलदार पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार के वाहन चालक का काम देख रहे संग्रह अनुसेवक को हटा दिया गया है। साथ ही सुरक्षाकर्मियों को बदलने का पत्र पीआरडी जिला कमांडेंट को भेजा है। सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक को नोटिस देकर 19 सितंबर को बयान दर्ज कराने को कहा गया है। बहादरपुर खादर के चार दुकानदारों ने दो दिन पहले एसडीएम से मिलकर तहसीलदार की शिकायत की थी। आरोप था कि तहसीलदार ने खनन में कार्रवाई करने का भय दिखाकर अपनी सुरक्षा में लगे दो पीआरडी कर्मचारियों और वाहन चालक के मार्फत उनसे अवैध वसूली की। चारों ने अपने शपथपत्र भी एसडीएम को दिए थे। शिकायत की प्रति डीएम को भेजी गई थी। डीएम के आदेश पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने तहसीलदार के साथ चल रहे पीआरडी के दोनों जवानों के साथ ही वाहन चालक को नोटिस जारी किया है। उन्हें 19 सितंबर को एसडीएम कार्यालय में पेश होकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है। जांच के दौरान तीनों को तहसीलदार के यहां से हटाया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि वाहन चला रहा कर्मचारी संग्रह अनुसेवक है। उसे वापस संग्रह अमीन के साथ भेजकर उसकी जगह पीआरडी कार्यालय से दूसरा वाहन चालक मंगवा लिया गया है। तहसीलदार की सुरक्षा में लगाए गए दोनों पीआरडी जवानों को बदले जाने के लिए पीआरडी के जिला कमांडेंट को पत्र भेज दिया गया है। बताया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेजी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्योगों को कुशल मजदूरों की जरूरत…
Next: लापता युवक की तलाश को गंगनहर खंगाली

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.